Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana box office collection day 7 beat jailer 2 and Chhaava in worldwide

रामायण बॉक्स ऑफिस: सातवें दिन 'जेलर 2' का तोड़ा रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड 'छावा' के लाइफटाइम कलेक्शन से निकली आगे

Wed, 11 Nov 2026 09:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 11 Nov 2026 09:22 PM IST
सार

  • सातवें दिन पूरे देश में 'रामायण' के 21116 शोज दिखाए जा रहे हैं। 
  • सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से हुई है। दूसरे नंबर पर कन्नड़ भाषा है।
  • आज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दो बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।

विज्ञापन
Ramayana box office collection day 7 beat jailer 2 and Chhaava in worldwide
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'रामायण' की रिलीज का आज सातवां दिन है। भारत के साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर हर दिन यह फिल्म इतिहास रच रही है। दिवाली के बाद भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। जानिए फिल्म ने सातवें दिन कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana box office collection day 7 beat jailer 2 and Chhaava in worldwide
रामायण - फोटो : अमर उजाला
सातवें दिन कितना हुआ 'रामायण' का कलेक्शन?
  • ओपनिंग डे पर 'रामायण' ने 64.85 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटी और इसने 48.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन इसने 69.80 करोड़ रुपये कमाए।
  • चौथे दिन 'रामायण' ने 56.15 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • पांचवें दिन इसने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 94.10 करोड़ रुपये कमाए।
  • सातवें दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 57.38 करोड़ रुपये कमाए।
  • इस तरह से अब 'रामायण' का कुल कलेक्शन 497.83 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana box office collection day 7 beat jailer 2 and Chhaava in worldwide
रामायण - फोटो : अमर उजाला
सातवें दिन 'रामायण' ने तोड़ा 'जेलर 2' का रिकॉर्ड
सातवें दिन फिल्म ने इस साल रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 472.53 करोड़ रुपये कमाए थे। अब 'रामायण' इस साल भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। अब 'रामायण' की निगाहें 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (501.01) और 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (1149.30) की कमाई पर हैं।
विज्ञापन

Ramayana box office collection day 7 beat jailer 2 and Chhaava in worldwide
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'छावा' को छोड़ा पीछे
  • सातवें दिन फिल्म 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को पीछे छोड़ा है।
  • 'छावा' का वर्ल्डवाइड लाइफ टाइम कलेक्शन 809 करोड़ रुपये है। 
  • वहीं 'रामायण' का सात दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 823.50 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • इस फिल्म की निगाहें अब 'सीक्रेट सुपरस्टार' (874) के कलेक्शन  को पीछे छोड़ने पर हैं।

Ramayana box office collection day 7 beat jailer 2 and Chhaava in worldwide
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला
'रामायण' के बारे में जानकारी
सातवें दिन पूरे देश में 'रामायण' के 21116 शोज दिखाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा से हुई है। सातवें दिन हिंदी भाषा में फिल्म ने 47.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। कन्नड़ भाषा में 3.53 करोड़, तमिल भाषा में 2.09 करोड़ और तेलुगु में 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के दोनों भाग का बजट चार हजार करोड़ रुपये है। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुआ। दूसरा भाग दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed