हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रधार माने जाने वाले कपूर परिवार के बारे में तो आप सभी ने काफी कुछ सुना और पढ़ा है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक ये खानदान बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाए हुए है और समयचक्र के साथ ही अपना सिक्का चलाता रहा है। लेकिन पृथ्वीराज कपूर के समय में परिवार की महिलाओं के फिल्म इंडस्ट्री में काम करने को लेकर परिदृश्य थोड़ा अलग था। लंबी-चौड़ी कद-काठी वाले पृथ्वीराज काफी रोबिले भी थे। तभी तो राज कपूर भी पिता के सामने संभलकर ही बोलते थे। ऐसे में पृथ्वीराज बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनके बेटे राज कपूर की शादी किसी फिल्मी बैकग्राउंड वाली लड़की से हो। इसके लिए वे एक पारंपरिक लड़की की तलाश में थे। उनकी तलाश संपन्न हुई और राजकपूर की शादी भी। लेकिन इस शादी के बाद कपूर परिवार को काफी जिल्लत भी उठानी पड़ी थी।
2 of 8
राज कपूर, कृष्णा कपूर
- फोटो : Social media
दरअसल, कृष्णा मल्होत्रा जिसने राज कपूर की शादी हुई थी वे प्रेम नाथ और राजेंद्र नाथ की बहन थीं। वही प्रेमनाथ जिन्हें बॉलीवुड में मंझा हुआ खलनायक और राजेंद्र नाथ जिन्हें बेहतरीन हास्य अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। हालांकि, ये लोग बहन कृष्णा की शादी के बाद फिल्मी दुनिया में आए। क्योंकि बहनोई राज कपूर से अच्छा समर्थन मिल गया था। साथ ही पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थियेटर में काम भी।
3 of 8
पति व बेटों संग कृष्णा कपूर
- फोटो : Social media
राज कपूर की शादी एक डीआईजी की बेटी से हुई थी। मध्यप्रदेश के रीवा का ये परिवार प्रशासनिक बैकग्राउंड से था। उनकी शादी तब के आईजी यानी पुलिस महानिरीक्षक करतार नाथ मल्होत्रा की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से हुई थी। पृथ्वीराज ने तो अपने हिसाब से बहू पसंद की और राज कपूर ने पत्नी। इसके बावजूद शादी के बाद उस जमाने में अखबारों में इस शादी के खिलाफ लेख छापे गए थे।
4 of 8
राज कपूर, कृष्णा कपूर
- फोटो : Social media
बताया जाता है कि पृथ्वीराज कपूर और उनके दोनों बेटे राज कपूर व शम्मी कपूर को फिल्मों के कारण शहर-शहर भटकना पड़ता था। ऐसे ही एक सिलसिले में ये परिवार मध्यप्रदेश जा पहुंचा। वहां डीआईजी साहब के घर पर इनकी खूब खातिरदारी हुई। इसके बाद से ये लोग जब भी वहां का रुख करते थे, डीआईजी साहब के यहां हाजिरी जरूर दर्ज करवाते थे। ऐसे में दोनों परिवार के बीच अच्छा संबंध स्थापित हो गया था।
5 of 8
राज कपूर, कृष्णा कपूर
- फोटो : Social media
इस दौरान पृथ्वीराज अपने बेटे राज कपूर के लिए सही लड़की की तलाश में थे। राज कपूर खुद भी कोई सर्वश्रेष्ठ जीवनसाथी खोज रहे थे। राज और शम्मी का तब तक रीवा वहां आना-जाना शुरू हो गया था और शम्मी व डीआईजी साहब के बेटे राजेंद्र नाथ में अच्छी दोस्ती भी हो गई थी।