लंबी कद-काठी, चेहरे से टपकता आत्मविश्वास और मनमोहक सी मुस्कान। मेहर जेसिया उन चुनिंदा लड़कियों में शामिल हैं जिन्हें भारत में सुपर मॉडल्स का खिताब मिला है। इसके बावजूद लोग उन्हें एक सक्सेसफुल मॉडल के तौर पर कम और अर्जुन रामपाल की पत्नी के रूप में ज्यादा जानते हैं।
मेहर ने कभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में उन्होंने खूब नाम कमाया है। मेहर मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया बनने के बाद ही मेहर ने मॉडलिंग करनी शुरू की थी।
मेहर ने 18 की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरु कर दी थी। मेहर कुछ ही सालों में मॉडलिंग इंडस्ट्री की सेंसेशन बन गईं। वो लगभग सभी बड़े ब्रैंड जैसे लैक्मे, नीवीया, बॉम्बे डाइंग, पामोलिव और विमल का चेहरा थीं। 24 साल की उम्र में मेहर के पास ऐसा मौका आया जो उनकी जिंदगी बदल सकता था लेकिन मेहर ने वो मौका छोड़ दिया।
मेहर अपने करियर के पीक पर थीं जब उन्हें इंटरनेशनल मेकअप ब्रैंड लैनकम का चेहरा बनने का मौका मिला। उस वक्त इसाबेला रॉसेलिनि इसका चेहरा थीं। मगर मेहर ने ये ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि वो अपने घर को बहुत मिस कर रही थीं। अगर मेहर ये ऑफर अपना लेतीं तो वो आज इंटरनेशनल मॉडलिंग का जाना-माना नाम होतीं।
5 of 9
मेहर जेसिया औ अर्जुन रामपाल
इसके कुछ सालों बाद ही मेहर ने मॉडलिंग की दुनिया छोड़ अपनी गृहस्थी बसा ली। मेहर ने तब मॉडलिंग में पहचान बना रहे अर्जुन रामपाल से शादी की। क्या आपको मालूम है कि मेहर को अर्जुन से शादी करने के लिए उनके समुदाय ने बेदखल कर दिया था। मेहर पारसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन अर्जुन हिंदू थे।