क्या आपको टीवी शो 'जूनियर जी' याद है ? 90 के दशक में इस
सुपरहीरो बेस्ड शो ने मानो हड़कंप मचा दिया था। ये शो उस दौर के सबसे सफल शोज में से एक रहा जिसका एक-एक
किरदार लोगों के जेहन में बस गया था...और जूनियर जी का किरदार तो ऐसा रहा जिसने बच्चों से लेकर बड़ों तक के दिल में जगह बनाई।
क्या आप जानते हैं कि जूनियर जी का मशहूर किरदार किसने निभाया था ? उस किरदार को निभाने वाला वो बच्चा आजकल कहां है और कैसी जिंदगी जी रहा है ?
जूनियर जी के किरदार को निभाया था अमितेश कोचर ने। इस शो और किरदार ने अमितेश कोचर को रातोंरात बड़ा स्टार बना दिया था। ये सुपरहीरो शो उस 90 के दशक में टॉप 14 शोज में शुमार था। उसी वक्त मुकेश खन्ना का 'शक्तिमान' भी टीवी पर आता था और इसने उस शो को जबरदस्त टक्कर थी।
'जूनियर जी' के बाद अमितश कोचर की फैन फॉलोइंग जबरदस्त बढ़ी। हर कोई अमितेश और उनकी एक्टिंग का दीवाना हो गया था, लेकिन आज अमितेश कहां हैं और कैसी जिंदगी जी रहे हैं किसी को पता नहीं।
मौजूद जानकारी के मुताबिक, इस शो के बाद अमितेश कोचर ने कोई और शो नहीं किया और ना ही वो पब्लिक सर्किट में नजर आए।