पिछले कुछ दिनों से आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी की बात चल रही है । ये सारा मामला इंडियन आइडल 11 के सेट से शुरू हुआ था । सेट पर ही आदित्य और नेहा के पैरेंट्स एक-दूसरे के लिए रिश्ता लेकर पहुंचे थे । यहां तक कि दोनों के परिवार ने शादी की तारीख भी पक्की कर दी थी । अब आदित्य और नेहा की शादी की खबर पर पिता उदित नारायण का बयान आया है ।
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी पर आया उदित नारायण का बयान, 'घर में फीमेल सिंगर आएगी तो...'
इस बयान में उन्होंने कहा कि अगर घर में कोई फीमेल सिंगर आ जाएगी तो इससे अच्छा क्या होगा । वो कहते हैं, 'दोनों बच्चों की पहले ही साथ में जोड़ी बनाई जा चुकी है । टीवी पर भी लगातार खबरें आ रही हैं । मुझे भी नेहा बहुत पसंद है । मुझे भी अच्छा लगेगा अगर घर में कोई फीमेल सिंगर आ जाएगी ।'
'मुझे ही नहीं नेहा सभी को बहुत पसंद है । उसने इंडस्ट्री में अपने दम पर अपना नाम बनाया है । मैं भी उसके गाने सुनते रहता हूं ।' नेहा ने कुछ दिन पहले इंडियन आइडल का एक प्रोमाे वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था । इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'नेहू की शादी आदी के साथ । मम्मी पापा करवाकर ही मानेंगे आदी और मेरी शादी ।'
View this post on Instagram
A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar) on
बता दें कि सेट पर ही दोनों के पैरेंट्स ने उनकी शादी की तारीख पक्की कर दी थी । शादी 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन तय हुई है । जब शादी की तारीख बताई गई तो नेहा के को-जज विशाल ददलानी ने कहा कि फिर मेहंदी की तारीख 2 फरवरी होनी चाहिए । इस पर नेहा कक्कड़ कहती हैं कि लगवा लेंगे मेहंदी यार।
Bigg Boss में अंडे के लिए डॉली बिंद्रा ने की थी मनोज तिवारी से जमकर लड़ाई, 10 साल बाद दिखती हैं ऐसी