टीवी के पॉपुलर कपल्स में शामिल दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ अस्पताल में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई। सेलिब्रेशन्स के फोटोज भी दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। फोटोज में दिव्यांका और विवेक के साथ उनका परिवार भी नजर आ रहा है।
दिव्यांका और विवेक को अस्पताल में मनानी पड़ी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी, परिवार ने दिया सरप्राइज
दरअसल 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका और विवेक की शादी हुई थी और आज उनकी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी है। लेकिन विवेक के अस्पताल में भर्ती होने के चलते उनके परिवार ने उन्हें वहीं पर सरप्राइज देने का सोचा और अस्पताल में ही केक लेकर पहुंच गए। ऐसे में यहीं पर दोनों ने परिवार के साथ अपनी शादी की सालगिरह मनाई। वहीं दिव्यांका ने केक काटते हुए तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर 2 फोटोज अपलोड किए हैं। एक फोटो में जहां विवेक और दिव्यांका पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं । तो वहीं दूसरी फोटो में दोनो हाई-फाइव कर रहे हैं। इस फोटो के साथ दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, 'इस बार एनिवर्सरी बिल्कुल अलग थी । पूरा परिवार हमारे लिए केक लेकर आया और हमें सरप्राइज दिया। लेकिन मैंने और विवेक ने केक नहीं, एक दूसरे को हाय फाय दिया।'
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on
गौरतलब है कि मकाउ से आने के अगले दिन ही विवेक को बुखार हो गया था । इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी आंतों में इंफेक्शन पाया गया । इसके बाद विवेक को पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी।
बता दें कि दिव्यांका और विवेक जल्द ही डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' को होस्ट करते नजर आएंगे । विवेक की खराब तबीयत के चलते वो इसके प्री-लॉन्च एपिसोड में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इससे पहले दिव्यांका 'द वॉइस 3' को होस्ट करती नजर आई थीं । इसके अलावा वह वेब पर भी डेब्यू कर चुकी हैं। दिव्यांका ने 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' नाम से एक वेब सीरीज की थी।