साउथ की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों में खास जगह बनाने वाली खूबसूरत अदाकारा अमला पॉल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘अदाई’ का टीजर रिलीज हुआ है। उनकी इस फिल्म के टीजर को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में अमला पॉल ने न्यूड सीन दिया है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
2 of 5
aadai
- फोटो : social media
इस फिल्म में अमला पॉल एक ऐसी बेटी का किरदार कर रही हैं जो एक रात नशे में लापता हो जाती है। अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार अमला पॉल ने फिल्म ‘अदाई’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है साथ ही ऐसा रोल करने के पीछे की वजह भी बताई है। अमला पॉल ने बताया कि,'इस फिल्म से पहले मैं रेप पीड़िता, संघर्ष करती महिला,बहन और मां का किरदार करके बोर हो चुकी थी। यहां तक कि मैं फिल्म इंडस्ट्री ही छोड़ना चाहती थी।'
3 of 5
Amala Paul
- फोटो : file photo
अमला पॉल ने आगे कहा कि,'फिर एक दिन मुझे ‘अदाई’ फिल्म में काम करने का ऑफर मिला। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी जो मुझे काफी शानदार लगी। इससे भी ज्यादा खास बात ये थी कि ये फिल्म हिंदी, तमिल और अंग्रेजी में रिलीज हो रही है। इसलिए इस फिल्म को करने के लिए मैं राजी हो गई, फिर ‘अदाई’ के डायरेक्टर रत्ना कुमार मुझे फिल्म की पूरी कहानी समझाने लगे कि इस फिल्म में एक न्यूड सीन भी करना है। उसके लिए मैं विशेष कॉस्टयूम का इस्तेमाल कर सकती हूं।'
4 of 5
amala paul
- फोटो : file photo
अमला पॉल ने आगे बताती हैं कि,'मैंने डायरेक्टर से किसी भी तरह के विशेष कॉस्टयूम का इस्तेमाल करने से मना कर दिया और कहा कि मैं न्यूड सीन करने के लिए सहज हूं। ऐसा मैंने तब कहा जब मैं उस बिंदु पर पहुंच गई थी जहां मैं तनाव महसूस करने लगी थी। साथ ही साथ मैं यह जानने के लिए भी उत्सुक थी कि सेट पर क्या होगा।' अमला पॉल ने बताया कि जब वह न्यूड सीन कर रही थीं तो उस समय फिल्म के सेट पर करीब 15 लोग मौजूद थे।
5 of 5
amala paul
- फोटो : file photo
अमला पॉल ने कहा कि वह उस सीन को अच्छे से नहीं कर पाती अगर सेट पर मौजूद लोग और क्रू मेंबर अच्छे न होते। साथ ही अमला पॉल ने उनके इस सीन की आलोचना करने वालों को भी करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये उनका ईमानदारी से लिया गया कदम था। ये फिल्म काफी अच्छी रहने वाली है।