{"_id":"5e74cd288ebc3e774c035396","slug":"tv-actress-charu-asopa-share-romantic-photos-with-husband-rajeev-sen-got-trolled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुष्मिता सेन की भाभी को पति संग प्यार जताना पड़ा भारी, यूजर्स बोले- 'कोरोना से तो डरो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुष्मिता सेन की भाभी को पति संग प्यार जताना पड़ा भारी, यूजर्स बोले- 'कोरोना से तो डरो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पति के साथ चारू असोपा
- फोटो : Social Media
Link Copied
सोशल मीडिया सेलिब्रिटीज का अड्डा माना जाता है। हर अभिनेता या अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ये सेलेब्स खुद से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो या कोई भी जानकारी अपने फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। फैन्स को भी अपने पसंदीदा सेलेब्स की पोस्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन कई बार ये सेलेब्स अपनी इन पोस्ट्स की वजह से ही ट्रोलर्स का शिकार भी हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है हाल ही में सुष्मिता सेन की भाभी के साथ।
2 of 5
Rajeev Sen and Charu Asopa
- फोटो : instagram
सुष्मिता सेन की भाभी यानी कि टेलीविजन अभिनेत्री चारू असोपा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। चारू अपनी कई तस्वीरें और वीडयो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। चारू की इन तस्वीरों को उनके फैन्स काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन हाल फिलहाल में कोरोना के कहर के बीच चारू अपने पति के साथ तस्वीरें साझा कर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
3 of 5
Rajeev Sen Charu Asopa honeymoon picture
- फोटो : instagram
चारू असोपा और राजीव सेन की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ। ऐसे में ये कपल अक्सर रोमांटिक मूड में दिखाई देता रहता है। लेकिन हाल ही में चारू ने सोशल मीडिया पर पति राजीव के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों को देख यूजर्स ने चारू और राजीव को ट्रोल कर दिया। यूजर्स को कोरोना के माहौल में दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर बिलकुल पसंद नहीं आईं।
इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में चारू ने लिखा, 'प्यार हमेशा अपना रास्ता ढूंढ ही लेगा।' ये तस्वीरें दोनों के कहीं घूमने के दौरान की हैं। तस्वीरों में ये कपल हमेशा की ही तरह बेहद खूबसूरत और रोमांटिक नजर आ रहा है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इन तस्वीरों को देख इन्हें कोरोना से डरने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
5 of 5
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
गौरतलब है कि चारू असोपा टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्हें 'मेरे अंगने में', 'जीजी मां' जैसे टीवी सीरियल्स में देखा गया है। तो वहीं राजीव सेन अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई है। राजीव दुबई में रहते हैं और बिजनेस संभालते हैं। राजीव भी सुष्मिता की ही तरह फिटनेस फ्रीक हैं। राजीव और चारू की शादी मई 2016 में हुई थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 6 महीने तक डेट किया था। शादी राजस्थानी और बंगाली दोनों रीति-रिवाज से हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।