फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: गर्दा उड़ाने को तैयार 'पठान'! जानिए मंगलवार को कैसा रहा थुनिवु-वारिसु और वेड का हाल

Wed, 25 Jan 2023 08:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Jan 2023 08:18 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report: Avatar The Way Of Water Ved Varisu Thunivu Collection SRK Pathaan Prediction
पठान-वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया

आखिर आज वह घड़ी आ ही गई, जिसका दर्शक सांसे थामकर इंतजार कर रहे थे। फैंस के चहेते और बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की पठान आज पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इसके एक दिन बाद गांधी-गोडसे एक युद्ध रिलीज को तैयार हैं। मगर, इससे पहले सिनेमाघरों में लगीं, मराठी फिल्म वेड और साउथ की दो फिल्मों- थुनिवु और वारिसु का अपना जलवा बरकरार है। इसके अलावा अवतार द वे ऑफ वॉटर का जादू भी कायम है। तो चलिए जानते हैं सिनेमाघरों में लगी हुईं इन फिल्मों ने मंगलवार को कैसा प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर कितने कमाए... 

Tuesday Box Office Report: Avatar The Way Of Water Ved Varisu Thunivu Collection SRK Pathaan Prediction
वेड - फोटो : Instagram

वेड
रितेश देशमुश और जेनेलिया डिसूजा अभिनीत फिल्म वेड दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। इस फिल्म के जरिए रितेश और जेनेलिया की जोड़ी कई वर्षों बाद पर्दे पर साथ नजर आ रही है। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार वेड ने मंगलवार को 47 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म का कुल कलेक्शन 56.18 करोड़ रुपये हो गया है।

Tuesday Box Office Report: Avatar The Way Of Water Ved Varisu Thunivu Collection SRK Pathaan Prediction
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

थुनिवु 
कुछ दिनों पहले रिलीज हुई साउथ स्टार अजीत की फिल्म थुनिवु की टक्कर वारिसु से हो रही है। आलम यह रहा कि पहले ही दिन दोनों स्टार्स के प्रशंसक सिनेमाघरों में आमने-सामने आ गए। हालांकि, कमाई के मामले में पहले दिन से ही विजय की फिल्म बढ़त बनाए है। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 14वें दिन (मंगलवार) को इस फिल्म ने सोमवार के मुकाबले हल्की सी गिरावट के साथ 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 108.30 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report: Avatar The Way Of Water Ved Varisu Thunivu Collection SRK Pathaan Prediction
वारिसु - फोटो : सोशल मीडिया

वारिसु
एक्टर विजय और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अभिनीत 'वरिसु' को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। बता दें कि वम्सि पैदिपल्ली के निर्देशन में बनी यह फिल्म पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई। ओपनिंग डे से ही फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने मंगलवार को 2.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा रहा है कि बुधवार को यह फिल्म 1.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि इस फिल्म की कुल कमाई 155.69 करोड़ रुपये हो गई है।
Bigg Boss 16: निमृत की कैप्टंसी अब भी बरकरार, टास्क के दौरान शिव-प्रियंका के बीच हुई तगड़ी बहस

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report: Avatar The Way Of Water Ved Varisu Thunivu Collection SRK Pathaan Prediction
अवतार द वे ऑफ वॉटर - फोटो : सोशल मीडिया

अवतार द वे ऑफ वॉटर
जेम्स कैमरून की फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म का यह छठा हफ्ता चल रहा है। कलेक्शन की बात करें तो अवतार द वे ऑफ वॉटर ने 40वें दिन 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 391.78 करोड़ रुपये हो चुका है।
Upcoming Movies: पठान के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी ये स्पाई थ्रिलर फिल्में, लोग कर रहे बेसब्री से इंतजार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed