फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Episode 116 Nimrit Kaur Ahluwalia Still captain in BB House

Bigg Boss 16: निमृत की कैप्टंसी अब भी बरकरार, टास्क के दौरान शिव-प्रियंका के बीच हुई तगड़ी बहस

Wed, 25 Jan 2023 01:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 Jan 2023 01:11 AM IST
सार

शो के नए एपिसोड में बिग बॉस घरवालों को निमृत को कैप्टंसी से हटाने का मौका देते हैं, लेकिन वह एक बार फिर इसे बरकरार रखनेे में कामयाब हो जाती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Episode 116 Nimrit Kaur Ahluwalia Still captain in BB House
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस  शो में अब बहुत कम कंटेस्टेंट्स बचे हैं। ऐसे में घरवालों के बीच नोंकझोंक और तीखी होती जा रही है। ताजा एपिसोड में बिग बॉस सभी घरवालों को बताते हैं कि टिकट टू फिनाले वीक में निमृत अब तक कैप्टन बनी हुई हैं। वह सभी को एक टास्क देते हैं। इस टास्क के जरिए बिग बॉस  घरवालों को निमृत को कैप्टंसी से हटाने का एक मौका भी देते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि घरवालों के सामने निमृत का रिपोर्ट कार्ड है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  Naatu Naatu: 'नाटू नाटू' में जिस सस्पेंडर को पहन राम चरण-Jr NTR ने मचाया धमाल, दिलचस्प है उसके पीछे की कहानी
विज्ञापन

बिग बॉस बताते हैं कि घरवालो को निमृत के रिपोर्ट कार्ड से रिंग निकालनी है। 20 से कम रिंग्स होने पर निमृत की कैप्टंसी छिन जाएगी। इसके बाद टास्क शुरू हो जाता है। रिंग निकालने के दौरान घरवालों के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिलता है। इस टास्क के दौरान प्रियंका और शिव के बीच जमकर बहस होती है। इस झगड़े के बाद बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि निमृत के रिपोर्ट कार्ड से 3 ही रिंग निकले हैं, इसलिए निमृत की कैप्टंसी सलामत रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Oscar Nominations 2023: ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नामांकित, जानें इसकी कहानी
इस टास्क के बाद भी प्रियंका और शिव के बीच में लगातार बहस देखने को मिलती है। शो में आगे शालीन शिव और स्टैन को  बताते हैं कि उनके साथ अजीब चीजें हो रही है। एपिसोड में आगे टीना दत्ता को बिग बॉस मेडिकल रीजन की वजह से घर से बाहर जाने की इजाजत देते हैं। इसके साथ ही वह कहते हैं कि अगर इसके बाद अगर कोई डिमांड करती हैं या उन्हें बाहर जाना पड़ता है तो उन्हें शो से बाहर माना जाएगा। शो में रोटी के लिए घरवालों के बीच एक बार फिर झगड़ा देखने को मिलता है। एपिसोड के आखिर में अर्चना, निमृत को शायरी सुनाती नजर आती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed