फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Movies: पठान के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी ये स्पाई थ्रिलर फिल्में, लोग कर रहे बेसब्री से इंतजार

Wed, 25 Jan 2023 01:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 25 Jan 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
These Upcoming Spy Thriller Hindi Movies After Pathaan From Tehran To War 2
फिल्म पठान - फोटो : social media

फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। शाहरुख खान फिल्म पठान से पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे देखकर लोगों की बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई थी। फिल्म को एडवांस बुकिंग में मिले रिस्पॉन्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शक इस स्पाई थ्रिलर को देखने के लिए कितने उत्सुक हैं। पठान के अलावा बहुत सी स्पाई थ्रिलर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...


Oscar Nominations 2023: ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नामांकित, जानें इसकी कहानी

These Upcoming Spy Thriller Hindi Movies After Pathaan From Tehran To War 2
तेहरान - फोटो : सोशल मीडिया
तेहरान
पठान की तरह तेहरान भी स्पाई थ्रिलर है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ मानुषी छिल्लर भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म  का निर्देशन अरुण गोपालन कर रहे हैं। इस फिल्म से अरुण बतौर निर्देशक अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। लोगों को एक्शन से भरपूर इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Filmy Wrap: भारत की झोली में ऑस्कर के तीन नामांकन और फुकरे 3 की रिलीज डेट का एलान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

 
These Upcoming Spy Thriller Hindi Movies After Pathaan From Tehran To War 2
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर 3

सलमान की फिल्म टाइगर 3 का इंतजार भाईजान के फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ भी जबर्दस्त एक्शन करती दिखेंगी। इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान मनीष शर्मा के हाथ में है।  फिल्म को इस साल दिवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
Naatu Naatu: 'नाटू नाटू' में जिस सस्पेंडर को पहन राम चरण-Jr NTR ने मचाया धमाल, दिलचस्प है उसके पीछे की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
These Upcoming Spy Thriller Hindi Movies After Pathaan From Tehran To War 2
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर 2

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 300 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। यही वजह है कि इसके सीक्वल का भी दर्शकों को इंतजार है।
Oscars 2023: ऑस्कर जीत इन भारतीयों ने बढ़ाया देश का गौरव, लिस्ट में एआर रहमान से गुलजार तक का नाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed