तृप्ति डिमरी की तस्वीरें: अमेरिका की सैर पर निकलीं अभिनेत्री, प्रकृति की गोद में दिए पोज; यूजर्स ने दी ये सलाह
Tripti Dimri Photos: तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं।
तृप्ति डिमरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि वह प्राकृतिक वातावरण में हैं। उन्होंने जंगल में पेड़ के पास और समुद्र किनारे शानदार पोज दिए हैं। उनकी पोस्ट में प्राकृतिक वातावरण के प्रति उनका प्यार नजर आता है।
बालासुब्रमण्यम: पहले हिंदी गाने के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, एक दिन में गाए 21 गाने; यादगार हैं यह 10 गीत
अभिनेत्री की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है। वहीं कई यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'भारत की सबसे बड़ी अभिनेत्री'। एक दूसरे यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छी पोस्ट है। दिल करता है देखता ही रहूं।' एक और यूजर ने लिखा 'आपकी कैप वाली तस्वीर सबसे अच्छी है।'
अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'SFO'। कई यूजर्स ने उन्हें सलाह दी है कि वह इसे 'SF' कर लें। इसकी वजह यह है कि SFO एयरपोर्ट का नाम है। जबकि SF का मतलब सैन फ्रांसिसको है।
वायरल वीडियो: शाहरुख, आलिया और रणबीर ने खींची एक-दूसरे की टांग; फैंस ने करण जौहर से कर दी ये मांग
तृप्ति डिमरी का वर्कफ्रंट
- तृप्ति डिमरी के काम की बात करें तो वह जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आने वाली हैं।
- यह रोल पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मिला था
- बताया जाता है कि अभिनेत्री ने 8 घंटे शिफ्ट में काम करने की मांग की थी।
- इस पर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के साथ उनकी अनबन हो गई और वह फिल्म से हट गईं।
फिल्म 'स्पिरिट' में तृप्ति और प्रभास के अलावा विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक सख्त लेकिन ईमानदार पुलिस वाले की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपराधियों को पकड़ने के मिशन पर निकलेगा।