मुंबई के फिल्म डायरेक्टर सुरेश शर्मा को फिल्म की शूटिंग भारी पड़ गई। दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शनिवार को अनोखी शादी का गवाह बना। अनोखी इसलिए क्योंकि इस शहर में 15 किन्नरों की शादी सामूहिक तौर पर की गई। लेकिन ये सब डायरेक्टर की चाल थी। नाम, पैसा और सुर्खियां बटोरने के लिए ये स्क्रिप्ट लिखी गई थी।
2 of 5
transgender mass marriage
इसमें कलाकार थे मेल-फीमेल किन्नर। शूटिंग के लिए किन्नरों की फीस 50-50 हजार तय की गई थी। कहा तो ये भी गया था कि शासन भी 50 हजार रुपये का गिफ्ट देगी। मीडिया में ये शादी खूब चर्चा में रही लेकिन अब जाकर इस फर्जी शादी का खुलासा हुआ है।
3 of 5
transgender mass marriage
हुआ बिल्कुल वैसा ही जैसा डायरेक्टर ने सोचा था। 15 अनूठे जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन जब फिल्म के डायरेक्टर ने फिल्म की शूटिंग यानी की शादी पूरी होने के बाद सभी कलाकारों को 50-50 हजार की जगह 5-5 हजार रुपये थमाने शुरू किए। तो मामला बिगड़ गया। अब फिल्म रिलीज के पहले विवादों में घिर गई है।
4 of 5
transgender mass marriage
ये फिल्मचित्रगाही फिल्म के बैनर तले बन रही थी, लेकिन डायरेक्टर को किन्नरों ने थाने पहुंचा दिया। इतना ही नहीं कम पैसे देने पर उन्होंने डायरेक्टर को जमकर पीटा भी। पुलिस को सूचना मिलते ही डायरेक्टर को बचाया जा सका।
5 of 5
transgender mass marriage
आखिरकार दो दिन थाने में बिताने के बाद डायरेक्टर को किन्नरों को 50-50 हजार रुपये देने पड़े। डायरेक्टर ने वायदा किया कि 12 अप्रैल को फिल्म रिलीज होने के बाद वह बाकी का पैसा देंगे। हालांकि किन्नरों ने डायरेक्टर को चेताया है कि अगर वह पैसा नहीं देते हैं तो वो लोग कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।