डिजिटल रिव्यू: ड्रीमगर्ल (ट्रेलर)
Trailer Review: 'ड्रीमगर्ल' के ट्रेलर में छा गए आयुष्मान खुराना, पूजा बनकर ऐसे लूटी महफिल
छोटे परदे पर कानपुर वाले खुरानाज शो खतरनाक तरीके से फ्लॉप हुआ लेकिन चंडीगढ़ वाले खुराना की पिक्चरें सरपट दौड़ रही हैं। पिछले साल वाली फिल्म बधाई हो को नेशनल फिल्म अवार्ड मिल चुका है। खुद खुराना को भी फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिल चुका है। कतई ड्रामेबाज इस लड़के का नया ड्रामा है, मथुरा वाली ड्रीम गर्ल।
पढ़े: आयुष्मान से पहले इन अभिनेताओं को ऑफर हुई थी 'अंधाधुन', ठुकराकर आज पछता रहे होंगे
बेरोजगारी आजकल युवाओं से क्या क्या करवा रही है, जेई पे बेस्ड है ड्रीमगर्ल। विकी डोनर के बाद अनु कपूर और आयुष्मान की जोड़ी भी परदे पर लौट रही है बाप-बेटा बनकर। छोटे शहरों की कहानियों की बलिहारी है कि आयुष्मान खुराना की लॉटरी में लॉटरी निकले जा रही है। आवाज बदलकर बातें करते आयुष्मान खुराना ने ट्रेलर में ही दिल जीत लिया है। पूजा के चर्चे गली गली हैं। शहर का दरोगा उस पर फिदा है। गली मोहल्ले के छोकरे भी फिदा हैं और साथ में एक लड़की का एंगल भी बिल्कुल सेट दिख रहा है।
पढ़ें: आयुष्मान खुराना के फैंस को 'बधाई हो', प्रोड्यूसर्स ने किया 'बधाई हो 2' बनाने का एलान
निर्माण डी सिंग के साथ मिलकर राज शांडिल्य ने कमाल के वनलाइनर लिखे हैं। एकता कपूर ने जजमेंटल है क्या और जबरिया जोड़ी में जो गवाया है, वह ड्रीमगर्ल से उन्हें वापस मिलता दिख रहा है। महीने भर बाद रिलीज होने जा रही ड्रीम गर्ल की बोहनी बहुत बढ़िया हुई है। मथुरा के लोगों की सपनों की रानी बन चुकी ड्रीम गर्ल का इंतजार अब पूरा भारत बेसब्री से करने वाला है।
पढ़ें: राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ट्वीट की यह कविता