साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गईं। 20 वर्षीय शहाना का शव अपने घर की खिड़की की रेलिंग पर लटका पाया गया। मामले में शहाना के पति सज्जाद को पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल पहले ही एक्ट्रेस की शादी हुई थी और वह अपने पत्नी के साथ कोझिकोड में किराए के घर में रहती थीं।
2 of 5
मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना
- फोटो : Social media
रहस्यमयी तरीके से हुई शहाना की मौत अब कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अभिनेत्री के घरवालों का मानना है कि उनकी हत्या हुई है। मामले में शहाना की मां ने कहा कि, "मेरी बेटी ने हमेशा घरेलू हिंसा के बारे में बताया करती थी। उन्होंने कहा वह कभी खुदकुशी नहीं कर सकती। उनसे अपने 20वें जन्मदिन हम सबको बुलाया था। हम सभी ने मिलकर उसके जन्मदिन के जश्न की योजना भी बनाई थी।
3 of 5
मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना
- फोटो : Social media
शहाना की मां का आरोप है कि एक्ट्रेस के पति सज्जाद ने उनकी बेटी की हत्या की है। उन्होंने बताया कि सज्जाद से शहाना को धमकी दी थी कि अगर उसने विज्ञापन से आए पैसों का चेक उसे नहीं दिया तो वह उसे जान से मार डालेगा। लेकिन इसके बाद भी शहाना ने उसे चेक देने से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि सज्जाद कतर एयरलाइन्स में काम करता था। वहीं, शादी के बाद शहाना ने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी।
4 of 5
मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना
- फोटो : Social media
मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने के बाद शहाना ने तमिल फिल्म में अभिनय के साथ ही कई विज्ञापनों में भी काम किया था। अपने काम से जब शहाना अच्छा खासा कमाने लगीं तो उनके पति ने कतर एयरलाइन्स में वापस जाकर काम करने से इनकार कर दिया और शहाना का पैसा खर्च करने लगा था। अभिनेत्री के परिवार की मानें तो सज्जाद के परिवार ने शादी के पहले 25 चीजों की डिमांड की थी। इसके उन्होंने शादी के बाद भी डिमांड की।
5 of 5
मलयालम एक्ट्रेस और मॉडल शहाना
- फोटो : Social media
इतना ही नहीं बाद में सज्जाद से एक्ट्रेस का उनके परिवार से मिलना भी बंद करवा दिया था। बाद में शहाना किराए के घर में रहने लगी, लेकिन सज्जाद ने उसे टॉर्चर करना बंद नहीं किया। वह लगातार पैसों के लिए एक्ट्रेस को परेशान करता था। शहाना कुछ दिनों पहले ही अपने पति के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करने वाली थीं, लेकिन फिर सज्जाद के दोस्त के समझाने पर एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराने का अपना फैसला वापस ले लिया।