फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीयू एडमिशन से लेकर फिल्म 'धड़क' तक, आज दिन भर रहेगी इन पांच चीजों की चर्चा

Wed, 27 Jun 2018 01:40 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
top five entertainment Education And Lifestyle news of June 27 2018
du admission 2018 - फोटो : vivek nigam
डीयू एडमिशन

दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरे कट ऑफ के तहत दाखिले की आज अंतिम तारीख है। 25 जून से शुरू हुए दाखिले के दूसरे दिन तक करीब 70 सीटें भर चुकी हैं। पहली कटऑफ लिस्ट के बाद कुछ कॉलेजों में ह्यूमेनिटीज कोर्स में दाखिले बंद हो गये। कुछ को छोड़ दें तो नॉर्थ कैंपस के नामी कॉलेजों से लेकर साउथ व आउट ऑफ कैंपस में भी दाखिले के मौके अभी भी हैं। 

पढ़ें: तीसरी कटऑफ में गिरावट का इंतजार पड़ सकता है महंगा, अब तक नहीं लिया दाखिला तो करवा लें सीट पक्की

 
top five entertainment Education And Lifestyle news of June 27 2018
Birthday 27th June
आज ये सेलिब्रिटीज मना रहे हैं जन्मदिन
आज स्वर्गीय संगीतकार आरडी बर्मन का 79वां जन्मदिन है। उन्होंने 'कटी पतंग', 'यादों की बारात', 'हीरा पन्ना' , 'अनामिका' समेत कई फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की '1942 अ लव स्टोरी' बतौर संगीतकार 'पंचम दा' की आखिरी फिल्म थी। 

आज, एक्टर परमब्रत चैटर्जी का भी बर्थ डे है। विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' में उन्होंने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की। फिल्म 'परी' में उन्होंने अनुष्का शर्मा के पति का किरदार निभाया। उन्होंने बांग्ला टीवी शो से करियर शुरू किया था। उन्होंने कुछ फिल्मों में गाने भी गाए हैं। 27 जून, 1981 को उनका जन्म कोलकाता में हुआ। 

पढ़ें: 6 साल बड़ी आशा भोसले से 'पंचम दा' ने की थी दूसरी शादी, बौखलाई मां ने कहा था- 'मेरी लाश पर से...'
top five entertainment Education And Lifestyle news of June 27 2018
diabetes
मधुमेह जागृति दिवस
आज पूरी दुनिया में मधुमेह जागृति दिवस मनाया जा रहा है। साल 1991 में इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने इसकी घोषणा की थी। मधुमेह के कारण कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लिहाजा, लोगों को इसके प्रति जागरुक करने के मकसद से इस दिन को मधुमेह जागृति दिवस के रुप में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
top five entertainment Education And Lifestyle news of June 27 2018
Karwaan
'कारवां' ट्रेलर
आज इरफान खान की फिल्म 'कारवां' का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस फिल्म से मलयाली फिल्मों से सुपरस्टार दलकीर सलमान बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी।

पढ़ें: एक्टिंग का बेहतरीन 'कारवां' लेकर लौटे इरफान खान, ट्रेलर जीत लेगा आपका दिल
 
विज्ञापन
top five entertainment Education And Lifestyle news of June 27 2018
dhadak
'धड़क' का दूसरा गाना आज होगा रिलीज
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म 'धड़क' का दूसरा गाना 'झिंगाट' रिलीज किया गया। यह गाना मराठी फिल्म 'सैराट' से लिया गया है। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज होगी। 

पढ़ें: 'धड़क' का दूसरा गाना 'झिंगाट' हुआ रिलीज, 'सैराट' की तरह ही मस्ती में दिखे मधुकर और पार्थवी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed