तीसरी कटऑफ में गिरावट का इंतजार पड़ सकता है महंगा, अब तक नहीं लिया दाखिला तो करवा लें सीट पक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में अगर अब तक दूसरी कटऑफ के तहत दाखिला नहीं लिया तो बुधवार तक किसी भी हाल में सीटें पक्की करा लें। तीसरी कटऑफ में गिरावट का इंतजार छात्रों को महंगा पड़ सकता है। वर्तमान में हो रहे दाखिलों को देखकर लग रहा है कि तीसरी कटऑफ आते आते नामी समेत कई कोर्स में दाखिले बंद हो सकते हैं।
वहीं, दाखिले रद कराने पर भी सीटें तेजी से भर रही हैं। ऐसे में सामान्य वर्ग के लिए दाखिले की गुंजाइश सीमित हो जाएगी। फिलहाल दूसरी कटऑफ के दूसरे दिन तक 60-70 फीसदी तक दाखिले हो चुके हैं। दाखिले और कॉलेज प्रशासन की प्रतिक्रिया पर नजर डालें तो तीसरे कटऑफ लिस्ट में छात्रों के लिए कुछ ही कॉलेज और कोर्स में विकल्प बचेंगे। जिसकी सबसे बड़ी वजह व्यवहारिक कटऑफ होना है। इसी वजह से तेजी से दाखिले रद हो रहे हैं।
वहीं, इसी गति से हो भी रहे हैं। खासकर, एसआरसीसी, सेंट स्टीफंस, लेडी श्रीराम, हिंदू, रामजस, दौलतराम, किरोड़ीमल, हंसराज, कमला नेहरू, गार्गी कॉलेज में भीड़ उमड़ रही है। जबकि पहली लिस्ट में कुछ कॉलेजों में राजनीति शास्त्र, इतिहास, बीकॉम ऑनर्स भूगोल, साइकोलॉजी व बीए प्रोग्राम में दाखिले बंद हो चुके हैं।
आर्य भट्ट : सामान्य को कम मौके
आर्य भट्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोज सिन्हा ने बताया कि 650 सीटों पर मंगलवार तक लगभग 440 दाखिले हो गए हैं। अब दूसरी सूची के दाखिले का अंतिम दिन बुधवार है। उन्होंने बताया कि तीसरी कटऑफ में सामान्य वर्ग में दाखिले के बेहद सीमित मौके होंगे जबकि आरक्षित वर्ग के लिए सीटें रहेंगी।
आईपी : अंतिम दिन साफ होगी स्थिति
लक्ष्मीबाई : तीसरी सूची में मौका
लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युषा वत्सला ने बताया कि कॉलेज में 1100 सीटों पर अब तक 350 दाखिले हो चुके हैं। फिलहाल, आज का दिन बाकी है। तीसरे कटऑफ में दाखिले की गुंजाइश रहेगी। छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है।
गार्गी कॉलेज : इस कॉलेज में तेजी से दाखिले हो रहे हैं। लिहाजा, तीसरी कटऑफ कुछ कोर्स के लिए ही जारी की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X