{"_id":"5b333e824f1c1bc96b8b86c1","slug":"irrfan-khan-starrer-film-karwaan-trailer-released-with-dulquer-salmaan-mithila-palkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग का बेहतरीन 'कारवां' लेकर लौटे इरफान खान, ट्रेलर जीत लेगा आपका दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्टिंग का बेहतरीन 'कारवां' लेकर लौटे इरफान खान, ट्रेलर जीत लेगा आपका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर इरफान खान की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'कारवां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कल फिल्म का दूसरा पोस्टर सामने आया था। इस फिल्म में इरफान खान के साथ मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दलकीर सलमान और एक्ट्रेस मिथिला पालकर मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर को देखने के बाद आप इरफान खान की तारीफ करते नहीं थकेंगे। 'कारवां' का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया है कि रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
फिल्म में इरफान खान के बेहतरीन डायलॉग सुनकर आपकी इस फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि 'कारवां' की कहानी एक पिता की है जिनकी मौत हो गई है और उनकी डेड बॉडी मिसप्लेस हो गई है। बेटा दलकीर अपने दोस्त के साथ मिलकर पिता की डेड बॉडी को ढूंढने लंबी यात्रा पर निकल जाता है। यह फिल्म इसी साल 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म की रिलीज डेट का बदलकर पहले किया गया है। यह फिल्म पहले 10 अगस्त को रिलीज होने थी, लेकिन अब यह 3 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अक्षर खुराना ने किया है।
फिल्म में एक खास बात और है कि मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार दलकीर सलमान और एक्ट्रेस मिथिला पालकर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं बात करें इरफान खान की तो हाल ही में IIFA अवॉर्ड में इरफान खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड फिल्म 'हिंदी मीडियम' के लिए मिला है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन