शनिवार को मसूरी में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग का आखिरी दिन था। इस दौरान टाइगर जिस होटल में रुके थे वहां उन्हें एक ज्योतिषी मिले, जिनके सामने उन्होंने अपने परिवार का राज खोल दिया।
मसूरी में शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और मनोज पाहवा जिस होटल में रुके थे। उसी होटल में देहरादून के कात्यायनी वैदिक ज्योतिष ऋषि कुमार विश्वनाथ अय्यर भी रुके हुए थे। इस दौरान वह टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और मनोज पाहवा से मिले और ज्योतिष के बारे में चर्चा की।
3 of 5
tiger shroff
- फोटो : Instagram
ज्योतिषाचार्य ऋषि ने सितारों के कुंडली का विश्लेषण किया और आने वाले समय में उचित प्लानिंग का रहस्य भी बताया। इस दौरान अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने ये भी बताया कि ज्योतिष उनके परिवार का एक हिस्सा है और उनके दादा भी एक प्रसिद्ध ज्योतिषी थे।
ज्योतिषाचार्य ऋषि ने टीवी पर ऑफिस-ऑफिस जैसे सफल शो करके अब बड़े पर्दे पर अपनी कला का लोहा मनवाने वाले वरिष्ठ कलाकार मनोज पाहवा से करीब 5 घंटे ज्योतिष और आध्यात्म पर चर्चा की। चर्चा के दौरान मनोज पाहवा ने अपनी मां को फोन कर अपना जन्म समय मांगा और अपनी जन्मकुंडली बनवाने और उसका विश्लेषण करने को कहा। मनोज पाहवा के बहनोई भी ज्योतिषी हैं।
अनन्या पांडे को ज्योतिषाचार्य ने आशीर्वाद और उनकी आने वाली फिल्म के लिए अनेकों शुभकामनाएं दी। शनिवार को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग मसूरी में पूरी हो गई। इसके बाद अब 21 मई से 23 तक फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश में होगी। जिसके बाद 24 मई को फिल्म यूनिट मुंबई लौट जाएगी।