एक्टिंग और एक्शन से सभी का दिल जीतने वाले
टाइगर श्रॉफ इन दिनों गोवा में एक्शन करते हुए दिख रहे हैं, खास बात ये है कि टाइगर के साथ एक्टर
प्रतीक बब्बर भी एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल इन दिनों टाइगर अपनी अपकमिंग फिल्म 'बागी-2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस सिलसिले में ये दोनों एक्टर गोवा की सड़कों पर फिल्म के एक्शन सीन करते हुए नजर आए हैं। बागी-2 के डायरेक्टर अहमद खान अपनी इस फिल्म की तैयारी में लगे हैं।
बताया जा रहा है कि बागी-2 के एक्शन सीन पूरे गोवा में शूट किए गए हैं। हाल में फिल्म की शूटिंग की एक फोटो सामने आई है। इसमें टाइगर एक कार पर एक्शन करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में टाइगर ने बिना कोई सेफ्टी गार्ड के काफी खतरनाक एक्शन सीन किए हैं।
बता दें कि बागी-2 2016 में आई बागी की सिक्वल है। बागी में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर नजर आई थीं। मगर बागी-2 में टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी उनके साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की अप्रैल में रिलीज होने की संभावना है।