शादी के लिए टाइगर श्रॉफ अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ मांगने उनके मम्मी पापा के घर गए तो आगे जानिए क्या जवाब मिला...
अरे, घबराइए मत। यह सब हुआ मसूरी में स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 की शूटिंग के दौरान। एक सीन में टाइगर को अपनी प्रेमिका से शादी की बात करने उसके घर जाना था। इसके सीन ही वहां शूट किए गए।
सीन में टाइगर प्रेमिका के परिजनों से प्यार का इजहार करता है। जिस पर प्रेमिका की भाभी कहती है कि ये कल का मुंडा हमें आशिकी सिखाएगा! इस पर लड़की कहती हैं कि ये कल का मुंडा नहीं आज का मुंडा है भाभी! टाइगर प्रेमिका की आंटी से कहता है देखिये, आंटी जी! मैं आपकी लड़की से प्यार करता हूं!
मैं किसी ढोंगी ज्योतिषी से हलवा पूरी नहीं मांग रहा हूं! मैं लड़की से प्यार ही तो करता हूं! वहीं लड़की को देखने आए लड़के से टाइगर कहता है कि लड़की का हाथ मांग रहे हो या उसे हार्टअटैक दे रहा है! तू ये सब छोड़, सुधा के घर के बीस चक्कर रोज काटा कर! इस सीन के पूरा होते ही डायरेक्टर ने कट बोला और शूट पूरा हुआ।
सूत्रों की मानें तो करण जौहर ने फिल्म में कुछ एक्शन और डांसिंग सीन जोड़े हैं, जो टाइगर की पर्सनेलिटी को सूट करते हैं। फिल्म में तारा सुतारिया टाइगर के अपोजिट होंगी। जबकि अनन्या पांडे भी टाइगर के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी।