रोशनी का पर्व नजदीक है। हर तरफ तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में बॉलीवुड भला कैसे पीछे रहेगा? यहां भी सितारों ने त्योहार का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बीती शाम मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मुंबई में दिवाली की पार्टी दी। इसमें फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। रेखा, सोनम कपूर, तमन्ना भाटिया, कृति सेनन, सुहाना खान समेत तमाम सितारों ने समां बांध दिया। कौन-कौन पहुंचा पार्टी में आइए जानें...
2 of 7
नोरा-मनीष मल्होत्रा-सोनम कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनीष मल्होत्रा ने इस पार्टी की मेजबानी की। डिजाइनर खुद ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। पार्टी में नोरा फतेही शाइनिंग ग्रे कलर की ड्रेस में पहुंचीं। वहीं, अभिनेत्री सोनम कपूर साड़ी में नजर आईं। सोनम गोल्डन कलर की साड़ी काफी स्टाइलिश लगीं।
3 of 7
जोया अख्तर-तमन्ना भाटिया-शमिता शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने भी इस पार्टी में अपने लुक से समा बांध दिया। वह मनीष की पार्टी में ब्लैक कलर की साड़ी पहने नजर आईं। साड़ी में शमिता बला की खूबसूरत लगीं। उनके अलावा तमन्ना भाटिया भी मनीष मल्होत्रा की इस दिवाली पार्टी में साड़ी पहनकर आईं। सिल्वर, पिंक और पर्पल कलर की शिमरी साड़ी में तमन्ना बला की खूबसूरत लगीं। उनके अलावा जोया अख्तर भी काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं।
4 of 7
नव्या-पूजा हेगड़े-फातिमा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पार्टी में अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी शामिल हुईं। लाल रंग की साड़ी में वह बेहद हसीन लगीं। उनके अलावा पूजा हेगड़े और फातिमा सना शेख भी लाल साड़ी पहने नजर आईं। पूजा ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया।
5 of 7
ऐश्वर्या-सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस पार्टी में ऐश्वर्या राय भी नजर आईं। रेड और गोल्डन कलर के आउटफिट में ऐश्वर्या काफी खूबसूरत नजर आईं। हालांकि, इस बार आराध्या उनके साथ नहीं दिखीं। आमतौर पर हर पार्टी में बेटी आराध्या भी ऐश के साथ नजर आती हैं, मगर इस बार ऐश्वर्या पार्टी में अकेले जाती नजर आईं। ऐश्वर्या के अलावा इस पार्टी में सलमान खान भी नजर आए।
Mithun Chakraborty: 'हम एक सुपरस्टार के घर में पैदा हुए, कड़ी मेहनत नहीं की', नमाशी की बात सुन भावुक हुए मिथुन