फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Namashi message for father we didnt have to do work hard born in superstar house Mithun Chakraborty emotional

Mithun Chakraborty: 'हम एक सुपरस्टार के घर में पैदा हुए, कड़ी मेहनत नहीं की', नमाशी की बात सुन भावुक हुए मिथुन

Mon, 06 Nov 2023 10:22 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 06 Nov 2023 10:22 AM IST
सार

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने पिता के लिए एक भावुक वीडियो संदेश साझा किया, जिसे सुन मिथुन दा की आंखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन
Namashi message for father we didnt have to do work hard born in superstar house Mithun Chakraborty emotional
मिथुन चक्रवर्ती, नमाशी चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। अब इन दिनों वह रियलिटी शोज में बतौर मेहमान बनकर जाते हैं। सिंगिंग शो सारेगामापा के आगामी एपिसोड में मिथुन चक्रवर्ती शामिल होंगे। शो का एक नया प्रोमो जारी हुआ है। प्रोमो में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने अपने पिता के लिए एक भावुक वीडियो संदेश साझा करते हुए दिखाया, जिसे सुन मिथुन दा की आंखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन
Trending Videos

पिता-बेटे के बीच दोस्ती का रिश्ता
वीडियो संदेश में नमाशी ने कहा, ''मैं अपने माता-पिता का बहुत अच्छा दोस्त हूं। मेरे पिता मेरे दोस्त हैं। हम घर में उन्हें पापा नहीं, मिथुन कहकर बुलाते हैं। वह हमारे मांगे बिना ही हमें सब कुछ दे देते हैं। मैं एक दिन अपनी मां से कह रहा था कि हमें जिंदगी में बहुत कुछ मिला और इसके लिए हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, हम एक सुपरस्टार के घर में पैदा हुए हैं। उन्होंने हमें सब कुछ देते हुए हमें जमीन से जोड़े रखा। वह अब 73 साल के हैं और उन्होंने हर फिल्म में बहुत ईमानदारी से काम किया है। उनकी करियर सलाह हमेशा यही रहती है कि अपना 100 प्रतिशत दो।''
Sunday Box Office: वीकएंड में बढ़ी 'लियो' की कमाई, 12वीं फेल भी पास, जानिए कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार बैठे थे मिथुन
उन्होंने कहा, “2000 के दशक में एक ऐसा दौर था, जब उनकी फिल्में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं, लेकिन मैंने उन्हें कभी निराश नहीं देखा। अपने 45 साल के करियर में, वह कोविड-19 के दो वर्षों के अलावा कभी भी घर पर नहीं बैठे । उनके पास हमेशा बहुत काम रहता है। उनका स्टारडम कभी खत्म नहीं हुआ। वह ऑफ-स्क्रीन भी मेरे हीरो हैं। हर चीज के लिए धन्यवाद पिताजी।” बेटे की ओर से यह प्यारा संदेश सुन मिथुन चक्रवर्ती भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।
Chef Pooja Dhingra Interview: कानून की पढ़ाई बीच में छोड़ बनीं शेफ, कमर्शियल किचन में महिलाओं की कमी पर कहा...

विज्ञापन

नमाशी का वर्कफ्रंट
नमाशी चक्रवर्ती ने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म बैड बॉय से की, जिसमें मिथुन ने "जनाबे अली" गाने में एक विशेष भूमिका निभाई। फिल्म को मिली जुली समीक्षा मिली। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म में जॉनी लीवर, सास्वता चटर्जी, राजपाल यादव और अन्य भी अहम भूमिका में थे।
Koffee With Karan 8: अनन्या पांडे ने सरेआम कबूला आदित्य संग रिश्ता? सारा अली खान ने की शुभ बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed