सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की फिल्म टाइगर 3 को रिलीज होने में महज कुछ दिन बाकी हैं। फिल्म को लेकर प्रशंसकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिवाली के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म की पांच नवंबर से एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
Salman Khan: खचाखच भरी लिफ्ट में परेशान हुए सलमान खान, भीड़ की वजह से टेंशन में दिखे बॉलीवुड के 'टाइगर'!
2 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के अब तक 2,27,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और इनमें से करीब 2,18,000 टिकट सिर्फ हिंदी बेल्ट में बिके हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ने अब तक छह करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
3 of 5
टाइगर 3
- फोटो : social media
टिकट बुकिंग पोर्टल बुक माई शो के अनुसार टाइगर 3 का सबसे महंगा टिकट 2,100 रुपये का है और यह मुंबई में है। पोर्टल से पता चलता है कि वर्ली के एक मॉल में देर रात के शो टिकट की कीमत सबसे अधिक है। बता दें कि टाइगर 3 के शो 2D, IMAX 2D और 4DX में उपलब्ध हैं। यह एक्शन-एंटरटेनर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
4 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने कथित तौर पर जीरो कट के साथ यू/ए प्रमाणपत्र दे दिया है। हालांकि, मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के उपशीर्षक में कुछ शब्दों को संशोधित करने के लिए कहा गया है। इसका रनटाइम 153 मिनट यानी 2 घंटे 33 मिनट है।
5 of 5
मनीष शर्मा, टाइगर 3 का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को लेकर इसके निर्देशक हाल ही में कई बड़े दावे कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष का कहना है कि जो लोगों ने ट्रेलर में देखा है वह फिल्म का एक प्रतिशत भी नहीं है। निर्देशक के मुताबिक दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए इसे बड़े पर्दे पर सीधा दिखाने की योजना है।
The Archies Trailer: सुहाना खान का फैंस को तोहफा, 'द आर्चीज' की ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा