सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिवाली के मौके पर इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए सलमान भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें दिवाली की पार्टी में मनीष मल्होत्रा के घर पर देखा गया था। अब वह मशहूर निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में नजर आए हैं।
Orhan Awatramani: कौन है ओरी? अंबानी परिवार और फिल्मी हस्तियों के साथ तस्वीरें हो रहीं वायरल
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं। सलमान की भी लिफ्ट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
दरअसल, सलमान मंगलवार रात रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शामिल हुए। अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच पार्टी में जाते देखा गया। उन्होंने कार्गो रंग की पैंट के साथ मस्टर्ड शर्ट पहन रखी थी। छोटे बालों में उनका लुक कमाल लग रहा था।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, खचाखच भरी लिफ्ट में खड़े सलमान का एक वीडियो और इससे जुड़ीं तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। तस्वीरों में सलमान लिफ्ट नजर आ रहे हैं। वहीं, भीड़भाड़ की वजह से वह थोड़े परेशान भी दिखे। बता दें कि इस लिफ्ट में सलमान की सुरक्षा के लिए लोग थे। ज्यादा भीड़ की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा जो उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था।
4 of 5
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान की फिल्म टाइगर 3 12 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन भी कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं।
5 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फैंस के उत्साह को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। इससे पहले सलमान पर्दे पर दो बार टाइगर के रोल में दिख चुके हैं। दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर रही हैं।
Sarvagun Sampanna Trailer: यश कुमार और प्रियंका रेवारी की फिल्म का ट्रेलर लांच, दिव्यांगों को समर्पित है फिल्म