पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी आमिर की 'ठग्स ऑफ ...', ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़
फिल्म को पहले दिन 52.25 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग मिली है। फिल्म के हिंदी वर्जन का पहले दिन का कलेक्शन 50.75 रहा है वहीं तमिल और तेलगु डब से आमिर की इस फिल्म ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर पहले दिन 52.25 करोड़ की कमाई के साथ साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो गई है।
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है। इतना ही नहीं आमिर की इस फिल्म ने अब तक दिवाली पर रिलीज हुई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले स्थान पर अपनी जगह बना ली है। आंकड़ों के नजरिए से यह पिछले 40 सालों में बेस्ट दिवाली रिलीज बताई जा रही है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने दिवाली पर 44.97 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि नेगेटिव कमेंट्स के बाद मूवी के ऑनलाइनक लीक होने की खबर भी है जिसका असर यकीनन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कमाई पर पड़ेगा।
#ThugsOfHindostan
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 9, 2018
Thu biz...
Hindi: ₹ 50.75 cr.
Tamil + Telugu: ₹ 1.50 cr
Total: ₹ 52.25 cr [5000 screens]
India biz.
Highest Day 1 for a #Diwali release
Highest Day 1 for YRF film
Highest Day 1 for a Hindi film