शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का किंग भी कहा जाता है। इन दिनों वे अपनी फिल्म डंकी की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में पहली बार उन्होंने राजकुमार हिरानी के निर्देशन में काम किया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके गाने भी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको उनसे जुड़ा ही एक किस्सा बताने जा रहे हैं।
Pankaj Tripathi: जब आपकी नकल होने लगे तो समझ लीजिए कि आप सफल हो चुके हैं, ऐसा करने वालों का भी आभार
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने यूं तो कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन कल हो ना हो में उनकी अदाकारी के लिए उन्हें खास तौर पर जाना जाता है। इस फिल्म से वे लोगों की आंखें नम करने में कामयाब रहे थे, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म की चार दिन की शूटिंग के बाद उन्होंने काम करने से इनकार कर दिया था?
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, चोट लगने की वजह से शाहरुख ने इस फिल्म को छोड़ने के फैसला किया था। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के निर्देशक निखिल आडवाणी ने किया था। उन्होंने उस समय को याद करते हुए बताया था कि चार दिन की शूटिंग के बाद शाहरुख पीठ के दर्द से परेशान हो गए। उन्होंने इस फिल्म से खुद को अलग करने का फैसला किया।
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, टीम ऐसा नहीं चाहती थी, इसलिए फिल्म की शूटिंग को डिले करने का फैसला लिया गया। शाहरुख की वजह से प्रोडक्शन छह महीने तक उनके इंतजार में रुका रहा। इसके बाद फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की गई। रिलीज के बाद यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। देश के साथ विदेश में भी इसे खूब पसंद किया गया। फिल्म ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
5 of 5
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख इस साल यानी 2023 में अपनी तीसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं। डंकी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 21 दिसंबंर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसका मुकाबला प्रभास की सलार से है। सलार का निर्देशन केजीएफ फेम डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया है। इसमे पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं।
Heroines Of Raj Kapoor: जीनत से जानिए साइनिंग में मिले सोने के सिक्कों की दास्तां, मंदाकिनी का ‘लिटमस टेस्ट’