बॉलीवुड और क्रिकेट का हमेशा से खास कनेक्शन रहा है। ग्लैमर और लाइमलाइट होने की वजह से दोनों इंडस्ट्री के लोगों के बीच करीबियां भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में जब पूरे देश में क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार छाया हुआ है तो एक पुराने किस्से से आपको रूबरू करवाते हैं जब बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस का क्रिकेटर पर दिल आ गया था।
2 of 6
amrita arora, usman afzaal
- फोटो : social media
हम बात कर रहे हैं मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा की। अमृता ने शकील लदाक से शादी की है लेकिन उससे पहले उनका अफेयर पाकिस्तानी मूल के इंग्लिश क्रिकेटर उस्मान अफजल से था। उस्मान ने साल 2001 में इंग्लैंड की ओर से क्रिकेट खेला।
3 of 6
amrita arora, usman afzaal
- फोटो : social media
अमृता अरोड़ा और उस्मान अफजल के अफेयर के किस्सों ने साल 2007-08 में खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। अमृता ने कभी भी अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश नहीं की। अमृता और उस्मान की जोड़ी साल 2007 में कौन बनेेगा करोड़पति शो में भी पहुंची थी।
4 of 6
amrita arora, usman afzaal
- फोटो : social media
शो में एक ओर जहां मलाइका और अरबाज थे तो वहीं अमृता, उस्मान के साथ थीं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृता अरोड़ा ने बताया कि 'जब मैंने सोचा कि अगर मैं अपनी बहन और अरबाज के साथ केेबीसी के सेट पर जा रही हूं तो उस्मान और उसका भाई मुझे ज्वाइन करेंगे।'
5 of 6
amrita arora, usman afzaal
- फोटो : social media
अमृता अरोड़ा ने कहा था कि 'मुझे लगता है कि ये (उस्मान अफजल) बिल्कुल मेरे लिए हैं। जब हम दोनों के लिए सही समय आएगा तो हम इस रिश्ते को आधिकारिक करेंगे।' हालांकि 4 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और उन्होंने अलग होना ही बेहतर समझा।