बॉलीवुड में प्यार, मोहब्बत और इश्क देखने को मिल ही जाता है। यहां कुछ ऐसे स्टार भी जिन्होंने पहले अपना जीवनसाथी चुना और उसके बाद अपने करियर की शुरुआत की। शादी के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाले कई स्टार्स की किस्मत चमक गई। आज हम आपको ऐसे फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने शादी के बाद फिल्मों में काम करना शुरू किया।
2 of 9
Aamir Khan Reena Dutta
- फोटो : twitter
आमिर खान ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्त से की थी। इसके बाद आमिर ने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म कयामत से कयामत तक में मुख्य भूमिका निभाई। हालाकि वो इससे पहले बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में काम कर चुके थे। आमिर और रीना का तलाक साल 2002 में हो गया था। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी कर ली।
3 of 9
shah rukh khan, gauri khan
- फोटो : social media
शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक है। शाहरुख खान गौरी को बचपन से जानते थे। शाहरुख ने साल 1991 में गौरी से शादी कर ली। इसके बाद 1992 में उन्होंने दीवाना फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। गौरी उनके लिए काफी लकी हैं।
4 of 9
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap
- फोटो : social media
बॉलीवुड में सबसे तेजी से उभरते एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से साल 2008 में शादी की। शादी से पहले दोनों 8 साल तक रिलेशन में रहे। आयुष्मान ने अपना करियर बतौर वीजे शुरू किया था लेकिन बॉलीवुड में उनकी एंट्री 2012 में फिल्म विक्की डोनर से हुई।
5 of 9
मुंबई फरहान अख्तर-अधुना भभानी
- फोटो : ANI
जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से हैं जिन्हें मल्टी टैलेंटेड कहा जाता है। फरहान ने साल 2000 में अधुना भबानी अख्तर से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में उन्होंने बतौर निर्देशक दिल चाहता है के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा। हालाकि एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने फिल्म द फकीर ऑफ वेनिस से की। फरहान और अधुना का तलाक 2017 में हो गया था।