फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Maharashtra FDA Chief Tukaram Mundhe Questions Celebrities Endorsing Paan And Gutka Products

तुकाराम मुंढे: ‘पहले खुद और बच्चों को खिलाएं’, गुटखा विज्ञापन मामले में बड़े सितारों पर भड़के अधिकारी

Thu, 01 Oct 2026 05:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 01 Oct 2026 05:10 PM IST
सार

Vimal Elaichi Ad Controversy: पान-गुटखा विज्ञापन मामले में FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने बॉलीवुड के बड़े कलाकारों पर कठोर सवाल खड़े किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Maharashtra FDA Chief Tukaram Mundhe Questions Celebrities Endorsing Paan And Gutka Products
विमल पान मसाला विज्ञापन पर शाहरुख, अजय और टाइगर को नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सितारे अक्सर बड़े-बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन करते नजर आते हैं। इनमें पान और गुटखा से जुड़े प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। अब ऐसे विज्ञापनों में नजर आने वाले सेलेब्स पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने सवाल उठाए हैं।  
विज्ञापन


पहले खुद इसका सेवन करना चाहिए
हाल ही में एक कार्यक्रम में तुकाराम मुंढे ने पान और गुटखा जैसे प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करने वाले सेलिब्रिटीज पर बात की। उन्होंने कहा कि अगर कोई सेलेब लोगों को पान या गुटखा खाने के लिए कह रहा है, तो उसे पहले खुद इसका सेवन करना चाहिए और अपने बच्चों को भी इसकी आदत डालनी चाहिए। इसके बाद ही उन्हें दूसरों को ऐसा करने की सलाह देनी चाहिए।
विज्ञापन


तुकाराम मुंढे ने कहा कि लोगों को अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल जिंदगी में अलग-अलग मापदंड नहीं रखने चाहिए। अगर कोई व्यक्ति किसी प्रोडक्ट को अच्छा बताकर लोगों से उसे इस्तेमाल करने के लिए कहता है, तो उसे उस प्रोडक्ट की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विज्ञापनों में काम करने वाले कलाकारों की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाया। मुंढे ने उस दलील पर भी असहमति जताई कि कोई अभिनेता या अभिनेत्री सिर्फ विज्ञापन में अपना चेहरा देता है और प्रोडक्ट को लेकर उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं होती। उनके मुताबिक, किसी ब्रांड का प्रचार सिर्फ चेहरा दिखाने तक सीमित नहीं है। 

Maharashtra FDA Chief Tukaram Mundhe Questions Celebrities Endorsing Paan And Gutka Products
शाहरुख खान-तुकाराम मुंढे - फोटो : सोशल मीडिया
विमल इलायची विज्ञापन को लेकर जारी हुआ नोटिस 
तुकाराम मुंढे का यह बयान ऐसे समय आया है जब महाराष्ट्र FDA ने विमल इलायची के एक विज्ञापन को लेकर अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को शो-कॉज नोटिस जारी किए हैं। FDA ने आरोप लगाया है कि इस तरह का विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला या तंबाकू से जुड़े प्रोडक्ट्स का अप्रत्यक्ष या सरोगेट प्रमोशन हो सकता है।

FDA की ओर से जारी नोटिस 11 अगस्त 2026 की तारीख के हैं। इन नोटिस में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 और इससे जुड़े नियमों का हवाला दिया गया है। कलाकारों को नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब देने के लिए कहा गया था।

Maharashtra FDA Chief Tukaram Mundhe Questions Celebrities Endorsing Paan And Gutka Products
अजय देवगन, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
‘विमल’ ब्रांड को लेकर FDA ने क्या कहा? 
FDA ने अपने नोटिस में कहा कि बाजार में विमल ब्रांड की पहचान पान मसाला से भी प्रमुख रूप से जुड़ी हुई है। साथ ही, महाराष्ट्र में पान मसाला प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध का भी जिक्र किया गया।

बाद में तुकाराम मुंढे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने शो-कॉज नोटिस का जवाब दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से दो कलाकारों ने सुनवाई की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में FDA की ओर से आगे की कार्रवाई और कलाकारों की ओर से दिए गए जवाब महत्वपूर्ण होंगे।

ये भी पढ़ें- काॅफी विद करण: क्यों खत्म होने जा रहा चर्चित शो? हार्दिक से दीपिका-सलमान तक हुए शामिल; इन बयानों से मचा बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed