फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी से जाहन्वी कपूर की तुलना होने पर बोनी कपूर ऐसा क्यों बोले, एेसा नहीं होगा

Tue, 30 Jan 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Jan 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
This is all boney kapoor has to say on comparisons of janhvi with sridevi
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाहन्वी कपूर अपनी फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। जिसके बाद उनके फैंस ने जाहन्वी कपूर की तुलना उनकी मम्मी श्रीदेवी से करनी शुरू कर दी है। हाल ही में जब यह सवाल बोनी कपूर से पूछा गया कि क्या जाहन्वी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की तरह बेहतरीन अदाकारा साबित हो पाएंगी तो बोनी कपूर ने बड़ा सटीक सा जवाब दिया। 


 
This is all boney kapoor has to say on comparisons of janhvi with sridevi
janhvi
अपने एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने कहा, 'जाहन्वी कपूर का अपना एक व्यक्तित्व है। वो कभी भी फिल्मों में अपनी मां को कॉपी करने की कोशिश नहीं करेगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि जब लोग उसे स्क्रीन पर देखेंगे तो वो यह नहीं कहेंगे कि जाहन्वी अपनी मां की तरह अदाकारी कर रही है। जाहन्वी अपनी पहली फिल्म से ही लोगों को यह जता देगी कि वो श्रीदेवी की बेटी से अलग हटकर भी कुछ है।

 
This is all boney kapoor has to say on comparisons of janhvi with sridevi
बोनी कपूर ने कहा, 'अगर जाहन्वी को दर्शकों के बीच अपनी एक खास जगह बनानी है तो उसे अपना अनोखा अंदाज दिखाकर सबका दिल जीतना होगा। वो काफी मेहनती है और उसमें अपनी समझ भी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वो लोगों को निराश नहीं करेगी।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
This is all boney kapoor has to say on comparisons of janhvi with sridevi
बता दें, फिल्म 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान भी अहम रोल में दिखाई देंगे। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। यह जाह्नवी की डेब्यू फिल्म भी है। खबरों की मानें तो फिल्म 'धड़क' में श्रीदेवी, जाह्नवी की मां के रोल में नजर आ सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed