हिंदी बोलना अगर नहीं भी आता तो भी चलेगा लेकिन पर्दे पर बोल्ड सीन करना आना चाहिए। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें हिंदी जरूर बोलनी चाहिए। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिंदी भाषा को बढ़ावा दे रहे हैं लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई चेहरे हैं जो बाहर से आए और हिंदी न जानते हुए भी सिनेमा में जम गए।
बॉलीवुड की इन हीरोइनों को नहीं आती हिंदी पर फिर भी हैं हिट एंट फिट
ऐसे चेहरों में सबसे ऊपर बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ का नाम आता है। वैसे तो कैटरीना कैफ बॉलीवुड में काफी समय बिता चुकी हैं और लगभग सारे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं लेकिन इनका कोई भी को-स्टार इन्हें ठीक से हिंदी बोलना नहीं सिखा पाया। आधी इंडियन और आधी ब्रिटिश ये खूबसूरत हीरोइन हिंदी को मखमली फॉरेन एक्सेंट में बोलती है।
बॉलीवुड की इन हीरोइनों को नहीं आती हिंदी पर फिर भी हैं हिट एंट फिट
दूसरे नंबर पर हाल ही में मशहूर हुईं बॉलीवुड हीरोइन सनी लियोनी का नाम आता है। विदेश में पली-बढ़ी सनी बॉलीवुड से लेकर टीवी रियलिटी शो तक हर जगह अपने कदम जमा चुकी हैं लेकिन हिंदी में ये अभी भी कमजोर हैं। बड़े पर्दे पर बोल्ड किरदार निभाने वाली सनी ने गांव की छोरी का रोल भी किया है पर डायलॉग बोलते समय मुंह से अंग्रेजी एक्सेंट ही निकलता है।
लेकिन सनी फिर भी मेहनत कर रही है और हिंदी सीखकर ही दम लेंगी
बॉलीवुड की इन हीरोइनों को नहीं आती हिंदी पर फिर भी हैं हिट एंट फिट
बॉलीवुड की एक और सुंदर बाला नर्गिस फाखरी भी हिंदी में बहुत कमजोर हैं। 'रॉकस्टार' और 'मद्रास कैफे' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी नर्गिस आज भी ठीक से हिंदी नहीं बोल पाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं लेकिन हिंदी बोलने में वो हमेशा हिचकिचाती नजर आती हैं।
बॉलीवुड की इन हीरोइनों को नहीं आती हिंदी पर फिर भी हैं हिट एंट फिट
बॉलीवुड में अपने पैर जमा चुकीं जैकलीन फर्नांडिस भी कई फिल्मों में नजर आने लगी हैं लेकिन उनकी हिंदी भी बड़ी मजेदार है। वो भी ज्यादातर फिल्मों में अजीब तरह से हिंदी बोलती नजर आती हैं। इसके अलावा ऑफ कैमरा भी वो हिंदी बोलने से कतराती नजर आती हैं।