अभिनय की दुनिया में काम करते-करते कई सितारे दूसरे क्षेत्रों में भी हाथ आजमाते हैं। कुछ साइड बिजनेस चलाते हैं, तो कुछ लोग सिनेमा की दुनिया में ही रहते हुए अपनी प्रतिभा को विस्तार देते हैं। इसी में एक क्षेत्र है निर्देशन। ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अभिनय के जरिए अच्छी पहचान बनाने के बाद निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया। कुछ इसमें सफल रहे तो वहीं कुछ सेलेब्स अपना सिक्का नहीं चला सके। कुछ तो खुद यह कुबूल कर चुके हैं कि फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाना उनके लिए घाटे का सौदा रहा है। आइए जानते हैं...
Bollywood Celebs: ये सफल सितारे निर्देशन की दुनिया में नहीं दिखा पाए करिश्मा, फिल्में हो गईं फ्लॉप
सनी देओल
सनी देओल इन दिनों 'गदर 2' की वजह से छाए हुए हैं। इस फिल्म ने एक बार फिर उनकी किस्मत को पलट दिया है। बता दें कि सनी देओल अभिनय के साथ-साथ कई फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। लेकिन इस क्षेत्र में वह जादू नहीं चला पाए। हाल ही में खुद सनी देओल ने यह एलान किया कि अब वह सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान देंगे, क्योंकि फिल्म मेकिंग में उन्होंने जब भी हाथ आजमाया, दिवालिया हो गए।
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अनुपम खेर ने साल 2002 में आई फिल्म 'ओम जय जगदीश' का निर्देशन किया था, लेकिन फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। अनुपम ने इस फिल्म से ही डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन फिल्म चली नहीं तो उनके डायरेक्शन की पहली फिल्म ही उनके डायरेक्शन की आखिरी फिल्म बन गई।
May I Come in Madam 2: नए अंदाज में नजर आएगी साजन, संजना और कश्मीरा की तिकड़ी, जल्द आ रहा दूसरा सीजन
नसीरुद्दीन शाह
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स में शुमार हैं। पर्दे पर वह कोई भी किरदार बहुत शानदार तरीके से अदा करते हैं। मगर, निर्देशन की दुनिया में वह इस तरह का जादू नहीं चला पाए। वर्ष 2006 में नसीरुद्दीन शाह ने ‘यूं होता तो क्या होता’ फिल्म का निर्देशन किया था। मगर यह फिल्म फ्लॉप रही थी।
Simi Garewal: सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया प्रियंका चोपड़ा का थ्रोबैक वीडियो, ट्रोल्स बोले- इतना ड्रामा?
हेमा मालिनी
अभिनय की दुनिया में हेमा मालिनी की क्या जगह है यह बताने की किसी को जरूरत नहीं। ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने पर्दे पर हर तरह के किरदार अदा किए हैं और शानदार तरीके से किए हैं। लेकिन, निर्देशन की दुनिया में जब उन्होंने हाथ आजमाया तो निराश रह गईं। बता दें कि हेमा मालिनी ने अपनी बेटी ईशा की फिल्में निर्देशित की थीं, जो नहीं चलीं।
Jawan Advance Booking: 'जवान' ने तोड़ा अपनी ही फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड, 24 घंटे में बिके इतने टिकट