फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh khan jawan advance booking sells 2.7 lakh tickets in one day records houseful shows

Jawan Advance Booking: 'जवान' ने तोड़ा अपनी ही फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड, 24 घंटे में बिके इतने टिकट

Sat, 02 Sep 2023 03:18 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 02 Sep 2023 03:18 PM IST
सार

पहले ही दिन शाहरुख खान की जवान ने अपनी ही फिल्म पठान के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। 24 घंटे में जवान के पठान से ज्यादा एडवांस टिकट बुक हो चुके हैं, अब फिल्म रेस में बाहुबली 2 जवान से आगे है।

विज्ञापन
shahrukh khan jawan advance booking sells 2.7 lakh tickets in one day records houseful shows
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की पठान को लेकर अभी तक सुनामी थमी भी नहीं थी कि अब धमाका मचाने के लिए जवान आ रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं शाहरुख खान भी इस फिल्म को लेकर अलग-अलग तरीके से प्रचार में जुटे हैं। फिल्म के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए कहा जा सकता है कि जवान बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर आने वाली है। शुक्रवार से जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले ही दिन शाहरुख खान की जवान ने अपनी ही फिल्म पठान के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है। 24 घंटे में जवान के पठान से ज्यादा एडवांस टिकट बुक हो चुके हैं, अब फिल्म रेस में बाहुबली 2 जवान से आगे है।
विज्ञापन


कितने टिकट बिके 
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के हिंदी शो के लिए 2डी और आईमैक्स प्रारूपों में 2.6 लाख टिकट बेचे हैं, जबकि तमिल और तेलुगु में लगभग 4700 टिकट बिके हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 'जवान' अब तक 2,71,176 टिकट बेचने में कामयाब रही है, जिससे फिल्म को एडवांस बुकिंग से 8.98 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। जी7 मल्टीप्लेक्स और मराठा मंदिर सिनेमा के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई ने खुलासा किया कि गुरुवार के शो पहले से ही हाउसफुल हैं। यही वजह है कि शुरुआती सप्ताहांत दमदार लग रहा है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Simi Garewal: सिमी ग्रेवाल ने शेयर किया प्रियंका चोपड़ा का थ्रोबैक वीडियो, ट्रोल्स बोले- इतना ड्रामा?
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार के सभी शो हैं फुल
जवान की अग्रिम बुकिंग असाधारण तरीके से हो रही रही है। इसने पठान और गदर 2 की लहर को फिर से बना दिया है, क्योंकि इसके टिकट हॉट केक की तरह बिक रहे हैं। गुरुवार को सभी शो फुल हैं और वीकेंड भी लगभग हाउसफुल है। शाहरुख के फैंस ने मुंबई के बांद्रा इलाके में गेयटी और गैलेक्सी थिएटरों में सुबह के शो भी बुक किए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए, मनोज देसाई ने कहा, हां फैंस ने सुबह 6 बजे के शो के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है। 

साउथ में भी मिल रहा अच्छा रेस्पॉन्स
जवान को हिंदी के अलावा साउथ में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। साउथ में जवान को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसके पीछे की वजह फिल्म के डायरेक्टर और स्टारकास्ट हैं। जवान में लीड एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति समेत कई साउथ के स्टार्स शामिल हैं। जवान एडवांस बुकिंग में जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है नए रिकॉर्ड बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed