{"_id":"5cd0efcbbdec22072d1b85b9","slug":"these-bollywood-stars-who-will-never-be-friends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन स्टार्स के बीच छत्तीस का आंकड़ा, शाहरुख की दुश्मनी तो है 24 साल पुरानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन स्टार्स के बीच छत्तीस का आंकड़ा, शाहरुख की दुश्मनी तो है 24 साल पुरानी
Tue, 07 May 2019 12:04 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 07 May 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Bollywood stars
- फोटो : social media
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। ये स्टार्स हमेशा एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो एक दूसरे को फूटे आंख भी नहीं भाते हैं। आइए बात करते हैं बॉलीवुड के उन सितारों की जो अच्छे दोस्त हो सकते थे, लेकिन नहीं बन सके।
Deepika Padukone, Kangana Ranaut
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण-कंगना रनौत
वैसे तो दोनों के बीच कभी कोई दोस्ती नहीं रही पर दुश्मनी भी नहीं थी। कंगना दीपिका के बारे में कुछ अच्छा नहीं सोचतीं। ये पूरा मामला तब शुरु हुआ था जब दीपिका कंगना की फिल्म 'क्वीन' की सक्सेस पार्टी में नहीं पहुंची और न ही उन्हें विश किया और फिर कंगना भी दीपिका की फिल्म 'पीकू' की पार्टी में नहीं गईं...और बस यहां से जो झगड़ा शुरु हुआ वो अभी तक चल रहा है।
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड में कभी अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी, लेकिन 70 के दशक में दोनों की इस दोस्ती को किसी की नजर लग गई। दोनों ने 'काला पत्थर', 'दोस्ताना' और 'शान' जैसी सुपर हिट फ़िल्मों में साथ काम किया लेकिन दोनों के बीच दुश्मनी की वजह बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन से उनका कद बड़ा होना था।

Katrina Deepika
- फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण- कटरीना कैफ
रणबीर कपूर की वजह से बॉलीवुड में दीपिका के कई दुश्मन बने। इन्हीं में से एक है कटरीना कैफ। बता दें दीपिका रणवीर कपूर के संग काफी समय तक रिलेशनशिप में थीं, लेकिन ब्रेकअप के बाद रणवीर कपूर कटरीना को डेट करने लग गए थे और इसके बाद शुरू हुई दीपिका-कटरीना के बीच की दुश्मनी आज भी कायम है।

शाहरुख खान और अजय देवगन
शाहरुख खान और अजय देवगन
शाहरुख खान और अजय देवगन की दुश्मनी की शुरुआत राकेश रोशन की फिल्म ‘करण अर्जुन’ के दौरान हुई थी। इस फिल्म के लिए शाहरुख और अजय को चुना गया था लेकिन अजय देवगन शाहरुख को ऑफर किया गया रोल करना चाहते थे जिसके बाद से शुरू हुई दोनों के बीच दुश्मनी आज भी कायम है।