फिल्मों में अक्सर मल्टीस्टारर कास्ट देखने को मिलती हैं जहां कई सितारे एक दूसरे के साथ काम करते नजर आते हैं। वहीं कभी कुछ सेलेब्स के बीच ऐसी केमेस्ट्री दिखती है कि उन्हें कई फिल्मों में बार बार कास्ट कर लिया जाता है। हालांकि क्या आपने कभी ध्यान दिया कि बॉलीवुड के कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने एक भी बार पर्दे पर स्क्रीन साझा नहीं की। इन सितारों का दमदार अभिनय देखकर मन में ये सवाल उठता है कि ये सितारे अगर साथ नजर आ जाते तो पर्दे पर तहलका मच जाता।
दिलचस्पः आज तक पर्दे पर नहीं बनी इन सितारों की जोड़ी, साथ देखने के लिए तरसते रह गए दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान-आमिर खान
बॉलीवुड के किंग खान और मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान आज तक किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए। एक तरफ जहां सलमान खान ने दोनो ही सितारों के साथ काम किया है तो वहीं शाहरुख और आमिर कभी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने। हालांकि शाहरुख और आमिर को ऑफस्क्रीन कई बार साथ देखा गया। कभी कभी दोनों के मनमुटाव की खबरें आईं तो कभी दोस्ती की भी, लेकिन दर्शक आज तक इन दो सुपरस्टार को एक फ्रेम में नहीं देख पाई।
कंगना रणौत और रणबीर कपूर
कंगना बॉलीवुड में अक्सर महिला केंद्रित फिल्में ही करती नजर आती हैं। हालांकि उन्होंने पर्दे पर कई हीरो के साथ रोमांस भी किया लेकिन रणबीर कपूर के साथ उन्होंने कभी काम नहीं किया। इतना ही नहीं कई बार कंगना को रणबीर कपूर पर निशाना साधते भी देखा गया है। ऐसे में इसकी उम्मीद कम है कि कंगना और रणबीर कभी किसी फिल्म में साथ नजर आएं।
सलमान और दीपिका पादुकोण
दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम के जरिए की थी। इसके अलावा वो इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों के साथ नजर आ चुकी हैं। हालांकि आज तक पर्दे पर सलमान और दीपिका की जोड़ी नहीं बनी। दीपिका जब भी सलमान संग किसी रियलिटी शो में नजर आईं तो उनकी केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया। ऐसे में इस जोड़ी को पर्दे पर देखना काफी अच्छा होगा।
गोविंदा और काजोल
गोविंदा ने पर्दे पर कई हीरोइनों के साथ रोमांस किया लेकिन काजोल के साथ वो किसी फिल्म में नजर नहीं आए। ऐसा बताया जाता है कि दोनों साथ में एक फिल्म करने वाले थे लेकिन किसी वजह से शूटिंग नहीं हो पाई और दोनों की जोड़ी बनते बनते रह गई। हालांकि ऑफस्क्रीन दोनों ने फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।