क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं जो यूजर्स काफी पसंद करते हैं। अब हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉफी पकड़े वीडियो साझा किया लेकिन बाकी सेलेब्स की तरह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। हालांकि उन्होंने ट्रोल करने वाली महिला को ऐसा जवाब दिया है जो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।
'पिता के पैसे बर्बाद कर रही हो', कमेंट पर सारा तेंदुलकर ने यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वो गाड़ी में बैठे कॉफी मग पकड़े नजर आ रही हैं। इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि वो अपने पिता के पैसों को बर्बाद कर रही हैं। महिला के इस कमेंट का स्क्रीनशॉट सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और बेहद ही शानदार जवाब दिया।
सारा ने लिखा, 'हम्मम कैफिन पर जो भी पैसा खर्च होता है वो अच्छा ही होता है खराब नहीं, लोल, (चाहे फिर वो किसी का भी हो)। अब यूजर्स को सारा का ट्रोलर को ये जवाब देने का अंदाज काफी पसंद आया। गौरतलब है कि इस स्क्रीनशॉट से ये भी पता चला कि ये महिला सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर को भी ट्रोल कर चुकी है।
दरअसल अर्जुन तेंदुलकर को जब मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी के लिए 20 लाख रुपये में चुना गया तो यूजर ने उनका मजाक उड़ाया था। महिला ने अर्जुन को 'लीस्ट प्राइस्ड गाइ' यानी सबसे कम कीमत वाला इंसान बताया था। हालांकि उस वक्त सारा ने महिला की बातों को नजरअंदाज कर दिया था, लेकिन इस बार उन्होंने करारा जवाब देकर हमेशा के लिए बोलती बंद कर दी।
हालांकि ऐसा कम ही होता है जब सारा ऐसी ट्रोलिंग का शिकार हों। अक्सर यूजर्स सारा की खूबसूरती की ही तारीफ करते हैं। सारा अपने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक प्यारी और क्यूट तस्वीरें साझा करती हैं। यहां तक कि वो अपने फैशन सेंस से बॉलीवुड की हसीनाओं को भी टक्कर दे देती हैं। सारा भले ही मनोरंजन जगत से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके काफी फैंस है। सारा अपने परिवार के बेहद करीब हैं और अक्सर वो अपने परिवार के साथ वक्त बिताते नजर आ जाती हैं।