बॉलीवुड स्टार्स की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है। लोग उनके और उनके परिवार के बारे में जानना और पढ़ना चाहते हैं। यहां तक कि लोगों को उनके बच्चों के बारे में जानने की भी उतनी ही इच्छा रहती है कि उनके बच्चे कहां हैं और क्या कर रहे हैं, किसके साथ प्रेम में हैं किससे शादी की है। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के दामाद की। कौन हैं इन सितारों के दामाद और करते क्या हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में...
Son in law of Bollywood Stars: 'धन कुबेर' हैं इन सितारों के दामाद, कोई बड़ी कंपनी का मालिक तो कोई है बिजनेसमैन
निखिल नंदा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा भारत के टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं। वह इस वक्त एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। एस्कॉर्ट्स लिमिटेड ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण बनाती है, जिसके संस्थापक निखिल के दादाजी हर प्रसाद नंदा थे। बता दें कि कंपनी की स्थापना साल 1944 में हुई थी। निखिल नंदा मशहूर बिजनेस मैन राजन नंदा और ऋतु नंदा के बेटे हैं। उनके नाना अभिनेता राज कपूर थे, यानी कि निखिल राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा की संतान है और कपूर परिवार उनका ननिहाल है।
यह भी पढ़ें: थम नहीं रही विवेक-अनुराग के बीच की रार और मुश्किल में फराह के पति शिरीष, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
भरत सहनी
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के दामाद हैं भरत सहनी। भरत साहनी एक बिजनेसमैन हैं और दिल्ली में उनकी खुद की गारमेंट कंपनी और फैशन हाउस है। दोनों की लव मैरिज थी, रिद्धिमा और भरत की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। लंदन से लौटने के तीन साल बाद 2006 में दोनों ने शादी कर ली।
यह भी पढ़ें: मलाइका के बचाव में उतरीं लल्ली, दोस्तों को ट्रोल करने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब
आनंद आहूजा
अभिनेता अनिल कपूर के दामाद है आनंद आहूजा। आनंद पेशे से बिजनेसमैन है उन्होंने अपना फैशन ब्रैंड बहाने लेबल कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके अलावा आनंद आहूजा देश के पहले शू स्टोर 'वेज नॉन वेज' के फाउंडर भी हैं। बता दें कि आनंद आहूजा देश के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस 'शाही एक्सपोर्ट' के मालिक हरीश आहूजा के पोते हैं। आनंद आहूजा इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। और यह उनका फैमिली बिजनेस है। उन्होंने 8 मई 2018 को सोनम कपूर से शादी की थी।
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के फोटोशूट से ‘लाल सिंह चड्ढा’ तक, इस साल इन बॉलीवुड विवादों पर खूब मचा बवाल
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और हीमैन धर्मेन्द्र की बेटी ईशा देओल के पति भरत तख्तानी बॉलीवुड के पॉपुलर जमाई राजा हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी बिजनेसमैन भरत तख्तानी से की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भरत आर जी बैंगल्स' प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी चलाते हैं और उनकी कमाई करोड़ों में है।
यह भी पढ़ें: अगर 'छेनू' नहीं होता तो हवा में सिगरेट उछालना नहीं सीख पाते रजनीकांत, बेहद रोचक है पूरा किस्सा