बॉलीवुड में सबसे सम्मानजनक अवार्ड माना जाने वाला नेशनल फिल्म अवार्ड हर कलाकार का सपना होता है। कुछ स्टार्स का यह सपना जीते जी पूरा हो जाता है तो कुछेक को मरणोपरांत इस अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। ऐसे में बात करते हैं फिल्मी दुनिया के उन 5 दिग्गज कलाकारों के बारे में जिन्हें मरने के बाद किसी ना किसी अवार्ड से नवाजा गया और इस एक्ट्रेस का मिला नेशनल फिल्म अवार्ड....
(1923-2011)
2 of 6
देवानंद
- फोटो : indianfilmsinfo
बॉलीवुड के सबसे एक्टिव एक्टर की लिस्ट में आने वाले देवानंद पुराने जमाने के आइकोनिक स्टार रहे थे। लोगों के जहन में आज भी देवानंद की फिल्मों और उनके अंदाजों की तस्वीरें कायम है। बता दें कि साल 2011 में इंग्लैंड में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इनकी मौत की खबर सुनकर लोगों को सदमा पहुंचा था। वहीं, 2013 में भारतीय डाक विभाग में उनको सम्मानित करते हुए एक विशेष स्टाम्प जारी किया था।
यश चोपड़ा (1932-2012)
बॉलीवुड में सबसे सफल डायेरक्टर्स की लिस्ट में आने वाले यश चोपड़ा की मौत डेंगू से हुई थी। साल 2012 में उनका अचानक दुनिया से चले जाना है लाखों दर्शकों को अचंभे में डाल दिया था। यश चोपड़ा की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित होती रही थी। बता दें कि उन्हें मरणोपरांत फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था।
विनोदा खन्ना (1946-2017)
70 दशक के सुपरस्टार रहे विनोद खन्ना आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी दमदार ए्क्टिंग आज भी लोगों के दिलो दिमाग पर छाई हुई है। अभिनेता और राजनेता होने के साथ ही विनोद खन्ना आखिरी समय में अकेले पड़ गए थे। 2017 में हुई उनकी मौत के बाद 2018 में भारत सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया।
श्रीदेवी (1963-2018)
बॉलीवुड की चांदनी इसी साल 24 फरवरी को अचानक दुनिया को छोड़ अपने फैंस को सदमा दे गईं। उनकी मौत कॉर्डियक अटैक से हुई थी। वह पूरे परिवार सहित दुबई में शादी में गई हुई थीं। लेकिन बता दें कि हाल ही में उनकी मौत के बाद उन्हें देश के सम्मानजक अवार्ड 'नेशनल फिल्म अवार्ड' से नवाजा गया।