कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती हैं, लेकिन कई बार शादी के बंधन में बंधी ये जोड़ियां धरती पर सफल नहीं हो पाती हैं। बॉलीवुड में ऐसे एक दो नहीं बल्कि कई कपल रहे हैं जिन्होंने शादी तो की लेकिन फिर उन्होंने तलाक ले लिया। हालांकि आज हम आपको सिर्फ उन एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो अपने तलाक के बाद से सिंगल लाइफ जी रही है जबकि उनके एक्स हसबैंड दोबारा शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
अमृता सिंह से करिश्मा कपूर तक, तलाक के बाद आज तक सिंगल है ये अभिनेत्रियां लेकिन एक्स हसबैंड कर चुके हैं दूसरी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृता सिंह
एक्ट्रेस अमृता सिंह ने 1991 में सैफ अली खान से शादी की थी। सैफ अमृता से 12 साल छोटे थे लेकिन उन्होंने प्यार के खातिर अमृता से शादी कर ली थी। हालांकि रिश्तों में बढ़ते खटास के चलते दोनो में दुरियां आने लगीं और 13 साल बाद उन्होंने तलाक ले लिया। तलाक के कुछ सालों बाद जहां सैफ ने करीना कपूर से शादी कर ली तो वहीं अमृता अभी तक सिंगल हैं। वो अपने दोनों बच्चों इब्राहिम और सारा के साथ रहती हैं और उनकी परवरिश में ही पूरा ध्यान लगाती हैं।
रीना दत्ता
1986 में आमिर खान और रीना दत्ता ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। रीना आमिर की बचपन की दोस्त थीं और ये दोस्ती बाद में प्यार और फिर शादी में बदल गई थी। आमिर और रीना के दो बच्चे हैं इरा और जुनैद। हालांकि साल 2002 में रीना और आमिर ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। आमिर ने जहां रीना के बाद किरण राव से शादी कर ली तो वही रीना ने दोबारा शादी नहीं की और बच्चों की देखभाल में खुद को व्यस्त कर लिया।
जेनिफर विंगेट
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपने तलाक की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। जेनिफर करण सिंह ग्रोवर की दूसरी पत्नी थीं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। जेनिफर-करण की जोड़ी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन काफी पसंद की जाती थी। हालांकि 2 साल के अंदर करण और जेनिफर का तलाक हो गया। इसके बाद करण ने जहां बिपाशा बसु से शादी कर ली तो वहीं जेनिफर अभी तक सिंगल हैं।
करिश्मा कपूर
करिश्मा का नाम बड़े पर्दे पर भले ही कई सितारों से जुड़ा हो, लेकिन उन्होंने शादी अपने बचपन के दोस्त संजय कपूर से की थी। साल 2003 में करिश्मा और संजय की शादी हुई थी, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली तो वहीं करिश्मा एक सिंगल मदर हैं। वो अपने बच्चों के साथ ही अपना सारा समय बिताती हैं। करिश्मा ने संजय से तलाक लेने के बाद दोबारा शादी नहीं रचाई।