फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunita Ahuja dances while welcoming Ganpati alone at home Fans Asking about Govinda amid cheating allegations

गणेश चतुर्थी: अकेले ही बप्पा को घर लेकर आईं सुनीता आहूजा; जमकर किया डांस; फैंस ने पूछा- 'गोविंदा कहां हैं'?

Mon, 14 Sep 2026 01:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Sep 2026 01:14 PM IST
सार

Ganesh Chaturthi 2026: आज 14 सितंबर को गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी घर पर बप्पा का स्वागत किया है। मगर, इस बार वे अकेले ही भगवान गणेश की प्रतिमा घर लेकर आई हैं। इस दौरान फैंस ने उनसे गोविंदा को लेकर सवाल किया।

विज्ञापन
Sunita Ahuja dances while welcoming Ganpati alone at home Fans Asking about Govinda amid cheating allegations
सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर फिल्मी सितारों ने भी बप्पा का स्वागत किया है। गोविंदा-सुनीता आहूजा के घर भी गणेशोत्सव मनाया जाता है। इस बार भी सुनीता आहूजा ने घर में बप्पा को विराजमान किया है। मगर, भगवान की प्रतिमा वे अकेले ही लेकर आईं। इस दौरान वे हंसते-मुस्कुराते हुए जमकर डांस करती हुई आईं। मगर, देखने वालों ने एक ही सवाल किया कि गोविंदा साथ क्यों नहीं हैं?

विज्ञापन

गोविंदा के बिना गणपति प्रतिमा लेकर आईं सुनीता
पूजा-पाठ के मामले में गोविंदा और सुनीता आहूजा दोनों ही एक से बढ़कर एक हैं। नवरात्रि से लेकर गणेश चतुर्थी तक, हर पर्व वे खुशी से मनाते हैं। बीते वर्ष गोविंदा और सुनीता आहूजा साथ में गणपति की प्रतिमा लेकर आए थे। मगर, इस बार जब सुनीता आहूजा बप्पा की प्रतिमा लेने गईं, तो चीची नजर नहीं आए। कुछ दिनों पहले ही सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर चीटिंग के गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में गोविंदा का साथ न होना फैंस को थोड़ा अखर रहा है।

सुनीता ने लगाए थे गोविंदा पर आरोप
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव चल रहे हैं। सुनीता कई बार चीची पर शादी से बाहर अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने तलाक की अर्जी भी दायर की थी, मगर बीते दिनों उन्होंने कोर्ट से यह अर्जी वापस ले ली। वहीं, राखी सावंत से बात करते हुए उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया था। सुनीता ने कहा था कि गोविंदा अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने की तैयारी कर रहे थे। इन सभी आरोपों के बीच सुनीता अकेले बप्पा की प्रतिमा लाई हैं, तो फैंस ने भी सवाल किए हैं।
हालांकि, गोविंदा साथ क्यों नहीं आए, इसे लेकर सुनीता या किसी आधिकारिक सोर्स की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजंस ने पूछा- 'भाई कहां हैं'?
सुनीता आहूजा के वायरल वीडियो पर नेटिजंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं, 'गोविंदा कहां हैं'? एक यूजर ने लिखा, 'इतने वक्त बाद इन्हें इतना खुश देखकर बहुत खुशी हो रही है'। एक यूजर ने लिखा है, 'हे बप्पा इन्हें बुद्धि देना कि ये गाली देना बंद कर दें'। एक यूजर ने लिखा है, 'भाई कहां हैं? वो हैं तो आप हो'। एक यूजर ने लिखा है, 'कुछ तो बीती होगी इस औरत पर, जो इतनी कमजोर हो गई हैं। बेवजह नहीं कोई पतला हो जाता है'। बता दें कि सुनीता आहूजा के अलावा इंडस्ट्री के कई और सेलेब्स भी गणेश चतुर्थी पर अपने घर बप्पा की प्रतिमा लेकर आए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed