नागेश कुकूनूर की फिल्म इकबाल से हिंदी सिनेमा में शोहरत कमाने वाली श्वेता बसु प्रसाद ने अपनी पहली ही फिल्म मकड़ी में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवार्ड जीता। हाल ही में उन्हें फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता में भी एक खास रोल में देखा गया। तमिल और तेलुगू सिनेमा ने उन्हें खासी इज्जत दी। इन दिनों वह अपनी फिल्म ताशकंद फाइल्स को लेकर चर्चा में हैं।
2 of 5
Swetha Basu Prasad
- फोटो : social media
श्वेता बसु प्रसाद का नाम साल 2014 में हैदराबाद के 'बंजारा हिल्स' में चल रहे सेक्स रैकेट में आया था। श्वेता करीब 2 महीने तक रेस्क्यू होम में रहीं जिसके बाद घर वापस आ गई थीं। हालांकि श्वेता को हैदराबाद सेशन कोर्ट ने इस मामले पर क्लीन चिट दे दी थी।
3 of 5
Swetha Basu Prasad
- फोटो : instagram
हाल ही एक वेबसाइट से बात करते हुए श्वेता ने अपना नाम सेक्स स्कैंडल केस में आने को लेकर बात की। श्वेता कहती हैं कि जो फेमस होता है उसे कॉन्ट्रोवर्सीज का भी सामना करना पड़ता है। जितनी भी कॉन्ट्रोवर्सीज और स्कैंडल होते हैं हम कमेंट्स पढ़कर खूब हंसते हैं। हर चीज को पॉजिटीव तरीके से लेना चाहिए। इसका असर न काम, न पर्सनल लाइफ और न ही फैमिली फ्रेंड्स पर पड़ना चाहिए। ये आपके काम का हिस्सा है।
4 of 5
Swetha Basu Prasad
- फोटो : social media
श्वेता ने कहा कि मीडिया ज्यादातर पर्सनल स्पेस पर लाइन क्रॉस करती है। मीडिया कई बार पर्सनल स्पेस पर चली जाती है. कुछ लोग इससे कम्फर्टेबल होते हैं और कुछ नहीं। लोगों को अपने काम के लिए पहचान मिलनी चाहिए।
5 of 5
shweta basu
- फोटो : instagram
आपको बता दें कि श्वेता बसु ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और फिल्ममेकर रोहित मित्तल संग 13 दिसंबर को सात फेरे लिए थे। श्वेता करीब 4 साल से रोहित मित्तल को डेट कर रही थीं।