जोया अख्तर ने अपनी पहली फिल्म लक बाय चांस से एक निर्देशक के रूप में गहरी छाप छोड़ी थी, इसके बाद उन्होंने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, गली बॉय और वेब सीरीज मेड इन हेवन जैसे प्रोजेक्ट का निर्देशन कर खूब तारीफ बटोरी। अब वह अपनी अगली फिल्म द आर्चीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो कॉमिक बुक आर्चीज का भारतीय रूपांतरण है। यह पहली बार है जब वह सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंडा जैसे नए कलाकारों के साथ काम कर रही हैं।
Sreeleela: दिग्गज अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की तैयारी में श्रीलीला, अश्लील संदेश भेजने का लगाया आरोप
2 of 5
जोया अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार इतने सारे नए चेहरों के साथ काम करने को लेकर उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। उन्होंने वोग के साथ एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि सेट पर जाने से पहले उन्होंने सभी नए लोगों के साथ एक बूट कैंप किया था, क्योंकि वे पूरी तरह से कच्चे थे।
3 of 5
जोया अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि हर कोई चाहता है कि अभिनेता अपने पात्रों के गुणों को अपनाएं, उनका लक्ष्य कलाकारों के साथ पात्रों का सह-निर्माण करना था। दूसरा, उन्होंने किसी दृश्य में प्रवेश करते समय अभिनेताओं के कंफर्ट को सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया, क्योंकि सेट का माहौल कई लोगों और कैमरों की मौजूदगी में भारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब निर्देशक एक्शन कहता है तो यह काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
4 of 5
जोया अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य अभिनेताओं के लिए इस शुरुआती घबराहट को दूर करना और एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध स्थापित करना रहा। इस चीज ने बदले में उनके प्रदर्शन में आत्मविश्वास और सहजता को बढ़ने में मदद की। फिल्ममेकर के अनुसार, सहजता और आत्मविश्वास का यह स्तर पूरी तैयारी के साथ ही हासिल किया जा सकता है। यही वजह है कि उन्होंने अभिनेताओं के लिए एक बड़ा बूट कैंप आयोजित किया।
5 of 5
जोया अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अभिनेताओं की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि न्यूकमर्स के साथ शूटिंग करने से उन्हें अपने पहले अनुभव को फिर से जीने का मौका मिला। उन्होंने इसे अपने लिए ताजगी भरा अनुभव बताया। बता दें कि जोया की यह फिल्म सात दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
Kritika Kamra: छोटे पर्दे को लेकर कृतिका कामरा के बिगड़े बोल, बोलीं- कभी नहीं करेंगी टेलीविजन पर वापसी