फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kritika Kamra: छोटे पर्दे को लेकर कृतिका कामरा के बिगड़े बोल, बोलीं- कभी नहीं करेंगी टेलीविजन पर वापसी

Tue, 26 Sep 2023 05:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 26 Sep 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Kritika Kamra Bambai Meri Jaan Actress Call Saas Bahu Shows Regressive claim Will Never Go Back To Television
कृतिका कामरा - फोटो : social media

किसी जमाने में अपने अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर छोटे पर राज करने वाली कृतिका कामरा अब बॉलीवुड में अपना जौहर दिखा रही हैं। फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक में काम कर रहीं अभिनेत्री किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लेकिन उन्हें युवाओं के बीच पहचान उनके डेब्यू शो 'कितनी मोहब्बत है' ने दिलाई थी। इस सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली कृतिका कामरा ने इसके बाद कई बड़े शोज में काम किया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी किसी समय में छोटे पर्दे के गुणगान करने वाली कृतिका कामरा ने आज टीवी सीरियल्स की आलोचना की है।

Kritika Kamra Bambai Meri Jaan Actress Call Saas Bahu Shows Regressive claim Will Never Go Back To Television
कृतिका कामरा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी से मनोरंजन इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू करने वाली अभिनेत्री कृतिका कामरा यूं तो अपने लुक्स और अफेयर्स के लिए सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'बंबई मेरी जान' के लिए चर्चाओं हैं। इस बीच सीरीज का प्रचार करते हुए एक इंटरव्यू में कृतिका कामरा ने सास-बहू सीरियल्स को प्रतिगामी बताया है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने दावा किया है कि वह कभी भी टेलीविजन पर वापसी नहीं करेंगी।

Kritika Kamra Bambai Meri Jaan Actress Call Saas Bahu Shows Regressive claim Will Never Go Back To Television
कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कृतिका कामरा ने ओटीटी की प्रशंसा की और कहा कि वह कभी भी टेलीविजन पर वापस नहीं आएंगी। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं कभी टेलीविजन पर वापस आ पाऊंगी। मुझे नहीं लगता कि मुझे इसकी जरूरत है। मैं अब एक ऐसी जगह पर हूं जहां मुझे वेब पर बहुत ही रोमांचक काम चुनने का मौका मिल रहा है। वेब वह जगह है जहां इस समय सबसे अच्छा लेखन हो रहा है। मुझे कुछ बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मैं इसे जाने नहीं देना चाहती।'    

विज्ञापन
विज्ञापन
Kritika Kamra Bambai Meri Jaan Actress Call Saas Bahu Shows Regressive claim Will Never Go Back To Television
कृतिका कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम

कृतिका का मानना है कि टेलीविजन पर सीरियल्स का एक बड़ा हिस्सा सास बहू शो से बना होता है। अभिनेत्री बोलीं, 'ईमानदारी से कहूं तो यह काफी प्रतिगामी है। इसलिए टेलीविजन पर बने रहना मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। शुक्र है कि फिल्मों और वेब में यह इतनी बड़ी चुनौती नहीं है क्योंकि स्क्रिप्ट बहुत अलग-अलग होती हैं। मैं नहीं चाहती कि मैं सिर्फ हिरोइन, प्रेमिका या शायद बहन आदि जैसे किरदारों में बांध कर रह जाऊं। जो किरदार मैं निभाती हूं, वे मुख्य किरदार के संबंध से कहीं अधिक होने चाहिए। मैं इसके खिलाफ हूं।'

विज्ञापन
Kritika Kamra Bambai Meri Jaan Actress Call Saas Bahu Shows Regressive claim Will Never Go Back To Television
कृतिका कामरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कृतिका कामरा ने 2007 में शो 'यहां के हम सिकंदर' से डेब्यू किया था। उन्होंने 'कितनी मोहब्बत है', 'प्यार का बंधन', 'कुछ तो लोग कहेंगे', 'गंगा की धीज' जैसे सीरियल्स में अभिनय किया है। टीवी के बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'मित्रों' में काम किया था। अभिनेत्री इन दिनों में 'बंबई मेरी जान' में नजर आ रही हैं। वह सीरीज में हबीबा की भूमिका निभाती हैं, जिसमें के के मेनन, अविनाश तिवारी और निवेदिता भट्टाचार्य भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed