अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'थैंड गॉड' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में भी घिर चुकी है और सुर्खियों में छा गई है। वहीं, फिल्म की टीम इसके प्रमोशन में जुटी हैं। हाल ही में निर्देशक इंद्र कुमार ने 'द कपिल शर्मा शो' में इस बात का खुलासा किया कि फिल्म के लिए अजय देगवन ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही हां कह दिया था।
Thank God: बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही अजय देवगन ने साइन कर ली थी ‘थैंक गॉड’, इंद्र कुमार ने बताई इसके पीछे की वजह
इंद्र कुमार की कॉमेडी ड्रामा 'थैंक गॉड' में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इंद्र कुमार ने प्रमोशन के दौरान बताया कि कैसे अजय देवगन इस फिल्म का हिस्सा बने। निर्देशक ने कहा, 'मैं जब भी उनके पास स्क्रिप्ट लेकर जाता हूं तो वह मुझे देखते हैं और फिल्म करने के लिए 'हां' कह देते हैं। वह स्क्रिप्ट भी नहीं पढ़ते हैं।' इंद्र कुमार ने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे के काम का बहुत सम्मान करते हैं।
Adipurush: आदिपुरुष की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, फिल्म पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर
बता दें कि 'थैंक गॉड' की कास्ट अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में आई थी। इस दौरान उन्होंने सेट से अलग-अलग किस्से और घटनाओं के बारे में बात की। जब इंद्र कुमार ने अजय देगवन से जुड़ी बातें बताई, तो कपिल शर्मा ने कहा, यह उनका विश्वास है क्योंकि आपने कई यादगार फिल्में बनाई हैं। इस दौरान रकुल प्रीत सिंह ने निर्देशक की प्रशंसा की। रकुल ने कहा, 'वह सबसे कम उम्र के निर्देशक हैं जिनके साथ मैंने काम किया है। हमने कोविड के दौरान शूटिंग की लेकिन उन्हें कोई डर नहीं था और उनके पास जो ऊर्जा थी वह सराहनीय थी।'
Dream Girl 2: अब अगले साल ईद पर नहीं आएगी ‘ड्रीम गर्ल पूजा’, आयुष्मान की फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
'थैंक गॉड' की कहानी की बात करें तो यह फिल्म एक रियल एस्टेट ब्रोकर के बारे में है, जो एक दुर्घटना का शिकार हो जाता है। जब वह उठता है, तो उसने खुद को स्वर्ग में पाया होता है। लेकिन भगवान उसे एक खेल खेलने के लिए कहते और अगर वह इसमें जीत जाता है, तो वह वापस धरती पर जा सकता है। यह फिल्म 25 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Bollywood Gossips: जब ‘सीता’ को भगवान समझ पैरों पर बीमार बच्चे रख देते थे लोग, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा