फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Thackeray's biopic will be blasting all over the country,

ठाकरे की बायोपिक करेगी पूरे देश में धमाका, हो रही है जोरदार प्रचार की तैयारी

Sat, 12 Jan 2019 03:17 PM IST
विजय जैन मुंबई / अमर उजाला डॉट कॉम
मुंबई / अमर उजाला डॉट कॉम Published by: विजय जैन Updated Sat, 12 Jan 2019 03:17 PM IST
सार

सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है बाला साहेब ठाकरे की जिंदगी पर बनी फिल्म 'ठाकरे'

विज्ञापन
Thackeray's biopic will be blasting all over the country,
bollywood - फोटो : self

विस्तार

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में आज अपने पिता और शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे की बायोपिक का संगीत रिलीज किया। इस मौके पर युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने युवाओं से आगे बढ़कर अपने आत्मसम्मान के लिए ठाकरे से प्रेरणा लेने की बात कही और ये भी कहा कि हर उस भारतीय को जिसके लिए आत्म गौरव जरूरी है उसे ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
विज्ञापन

सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है बाला साहेब ठाकरे की जिंदगी पर बनी फिल्म 'ठाकरे'
म्यूजिक रिलीज से पहले बाल ठाकरे और छत्रपति शिवाजी के चित्रों पर सभी आगंतुकों ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल चित्र प्रदर्शन भी लगाई गई जिसमें शिवाजी और बाल ठाकरे के चित्रों के साथ साथ मराठा अस्मिता से जुड़े चित्र भी प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन


फिल्म ठाकरे के निर्माता शिवसेना सांसद संजय राऊत है। उन्होंने कहा कि ठाकरे सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक सफल फिल्म होने वाली है और इसकी वजह ये है कि जो समस्याएं ठाकरे ने महाराष्ट्र में सुलझाईं, वे इन दिनों पूरे देश में व्याप्त हैं। हर प्रांत के निवासी को अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए ये फिल्म जरूर प्रेरणा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाकरे को पूरे भारत में वॉयकॉम 18 स्टूडियोज रिलीज कर रहा है। कॉरपोरेट हाउस पर अतीत में ये आरोप लगे हैं कि जो फिल्में उनकी टीम की सोच के हिसाब से नहीं बनती है, उन्हें ये कंपनी प्रमोट नहीं करती है। लेकिन, इसके सीओओ अजित अंधारे ने कहा कि ठाकरे के प्रचार प्रसार के लिए वॉयकॉम 18 पूरी प्लानिंग कर चुकी है और फिल्म का प्रचार प्रसार हिंदी क्षेत्रों में भी समुचित तरीके से हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।


फिल्म ठाकरे में बाल ठाकरे का किरदार निभा रहे नवाजुददीन सिद्दीकी ने इस किरदार को अपने अभिनय जीवन की अब तक की सबसे बड़ी चुनौती बताया और कहा कि ठाकरे के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने जो मेहनत की है, उसे परदे पर देखकर फैसला करने का काम अब दर्शकों का है।सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है बाला साहेब ठाकरे की जिंदगी पर बनी फिल्म 'ठाकरे'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed