इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियां भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, तो वहीं कुछ जोड़ियो ने हाल ही में शादी की है। कुछ ही दिन पहले सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के लीड एक्टर नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा संग सात फेरे लिए हैं। तो वहीं अब 'तेरा यार हूं मैं' सीरियल में 'दलजीत बंसल बग्गा' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने भी अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से सगाई की है। 05 दिसंबर यानी आज दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सायंतनी घोष की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।
Wedding Bells: सायंतनी घोष ने ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी से की सगाई, आज लेंगे सात फेरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन