बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन अहम भूमिका में नजर आई हैं। इस फिल्म के अलावा अभिनेता अपने एक बयान को लेकर भी सुर्खियों में आए हैं। शाहिद कपूर ने अपने भाई ईशान खट्टर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। दरअसल, ईशान ने अभिनय में अपने डेब्यू से पहले अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म 'उड़ता पंजाब' में बतौर सहायक निदेशक काम किया था। शाहिद ने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि ईशान इस फिल्म में काम करें।
2 of 5
उड़ता पंजाब
- फोटो : सोशल मीडिया
2016 में रिलीज हुई 'उड़ता पंजाब' में शाहिद कपूर के अलावा करीना कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में थे। शाहिद ने फिल्म में एक ड्रग-आदी रॉकस्टार की भूमिका निभाई थी। 'उड़ता पंजाब' में अपने छोटे भाई ईशान खट्टर के काम करने को लेकर शाहिद कपूर ने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि उनके भाई 'उड़ता पंजाब' जैसी गहन फिल्म में काम करे। अभिनेता ने कहा, 'मैं नहीं चाहता था कि वह 'उड़ता पंजाब' में हों। मैं कोकीन का आदी व्यक्ति का किरदार निभा रहा था। यह सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म थी।'
Laapataa Ladies: 1000 ऑडिशन के बाद मिलीं 'लापता लेडीज', कास्टिंग डायरेक्टर ने किए दिलचस्प खुलासे
शाहिद कपूर ने नेहा धूपिया टॉक शो 'नो फिल्टर नेहा' में कहा, 'जो मैं कर रहा था और मुझे नहीं पता कि मैं किरदार को सही तरीके से निभा पाऊंगा या नहीं। ऐसे में मेरे छोटे भाई के वहां होने से मुझे टेंशन रहती।' उन्होंने कहा, 'जब आपका छोटा भाई एडी होता है, तो आप जानते हैं कि आपकी एक आंख वहां होती है। आप हर वक्त यही सोच रहे होते हैं कि वह ठीक है, क्या खा रहा है। आप उसे ये दिखाना नहीं चाहते कि आप भी वहां हैं।'
4 of 5
शाहिद कपूर, ईशान खट्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही शाहिद कपूर ने फिल्म की मेकिंग से जुड़ा ईशान का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने खुलासा किया, 'हैंडपंप से पानी पीने के बाद ईशान को टाइफाइड हो गया था। वह हैंडपंप से पानी पीना चाहते थे। मैंने कहा कि ईशान हम बड़े शहर के बच्चे हैं। मुझे नहीं लगता है कि हमारे लिए हैंडपंप का पानी ठीक है। उन्होंने कहा कि अरे भाई कुछ नहीं होता है। वह गए और हैंडपंप का पानी पिया और दो दिन बाद वह बीमार पड़ गए।'
5 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
ईशान खट्टर ने 'उड़ता पंजाब' के बाद और जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'धड़क' करने से पहले 'बियॉन्ड द क्लाउड्स से अभिनय में कदम रखा था। वहीं शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वैज्ञानिक और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हुई है। इसके अलावा शाहिद फिल्म 'देवा' में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
I&B Minister Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ को नया सीबीएफसी कार्यालय देने की घोषणा की