I&B Minister Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ को नया सीबीएफसी कार्यालय देने की घोषणा की
चंडीगढ़ में नए सीबीएफसी सुविधा कार्यालय की घोषणा से यहां के फिल्ममेकर्स को बहुत फायदा मिलने वाला है।
विस्तार
हरियाणा और पंजाब को फायदा
हमारे देश भारत में वह शक्ति है कि यहां से दुनियाभर की कहानियों को कहा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री बोले,'इस नए कदम से अब स्थानीय कहानियों को दुनिया के हर कोने तक दिखाने के लिए एक नई प्रेरणा मिलेगी। जो स्थानीय दमदार कहानियां अछूती रह जाती थीं, उन्हें अपने नए बेहतरीन अंदाज के साथ दुनियाभर में पहुंचाए जाने को बल मिलेगा। हरियाणा और पंजाब के लोगों को इससे बहुत फायदा होगा। अब उनकी कहानियां पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हो जाएंगी। सिर्फ हरियाणाा ही नहीं, बल्कि उनके आसपास के इलाकों के लिए भी यह नई पहल एक खास सौगात लेकर आ रही है।'
बहुत दिनों से मांग थी
उन्होंने कहा,'बहुत समय से इसकी मांग आ रही थी कि सीबीएफसी का एक दफ्तर चंडीगढ़ में खुल जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। मैंने खुद पंजाब और हरियाणा में जाकर वहां की फिल्में देखी हैं। वहां के फिल्ममेकर्स बहुत अच्छी फिल्म बनाते हैं। पूरी मेहनत करते हैं, तो उन्हें सहूलियत मुहैया करवाना हमारी जिम्मेदारी है। बस कुछ ही दिनों में यह दफ्तर चंडीगढ़ में खोल दिया जाएगा। अगर कुछ कट हो या एडिट हो, तो वह भी यहां किया जाएगा।'
Excited to announce the new CBFC Facilitation Office in Chandigarh, The City Beautiful 🤌
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 26, 2024
A game-changer for filmmakers, particularly energizing the Punjabi and Haryanvi film Industry. Say goodbye to trips to Delhi or Mumbai for certification—streamlining creativity right in our… pic.twitter.com/oH01xVrTih
स्थानीय कहानियों को बल मिलेगा
अपने क्षेत्र में रहकर ही इन कहानियों को साकार करने का अनुभव कुछ अनोखा होगा। ठाकुर ने कहा कि यहां के लोगों की पहुंच बढ़ेगी। उन्हें दूर स्थित दिल्ली या मुंबई के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि अब उनके द्वारा बनाई जा रही फिल्मों की प्रमाणन संबंधी प्रकिया यहीं संभव हो पाएगी। अब यह समय आ चुका है कि हमें साथ मिलकर कुछ नया करना होगा और प्रेरणा लेनी होगी।