बॉलीवुड में मी टू कैंपेन की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में कई सेलिब्रिटीज आए हैं। केवल नाना पाटेकर ही नहीं एक के बाद एक बड़े नामों पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। इनमें विकास बहल, कैलाश खेर, जुल्फी सैयद और चेतन भगत का नाम शामिल है।
अब इस बारे में एक्ट्रेस चित्रागंदा सिंह ने कहा है कि 'पश्चिमी देशों की तरह हमारे देश की सोसाइटी नहीं है। निश्चित तौर पर ऐसे लोग प्रेरणा हैं, जिस तरह तनुश्री आईं और खुलकर बोलीं। वो कईयों की आवाज बन रही हैं। हमें उनकी आवाज को दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।'
3 of 7
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
- फोटो : अमर उजाला
चित्रागंदा सिंह ने कहा कि 'हमें अपने समाज में बदलाव करने की जरूरत है। जहां पुरुषों को ज्यादा जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। यह एक सकारात्मक कदम है। हमारे समाज में यह आदत डालनी चाहिए कि सच को ज्यादा से ज्यादा बोला जाए।'
तनुश्री-नाना विवाद पर चित्रांगदा सिंह ने कहा कि 'अगर यह सच है और आप 5 या 10 साल बाद बोल रहे हैं तो भी हमें उसे जरूर सुनना चाहिए। इसे महत्व दिया जाना चाहिए और उसके लिए न्याय होना चाहिए। मैं तनुश्री का सपोर्ट करती हूं।'
चित्रांगदा ने आगे कहा कि 'वो 10 साल बाद बोल रही हैं। रेप केस हो या यौन शोषण का मामला, पीड़ित इस बारे में बोलने से हिचिकिचाते हैं लेकिन अगर वो कुछ सालों बाद इस बारे में बोलना चाह रहे हैं तो हमारे समाज को उसे सपोर्ट करना चाहिए। कम से कम उन्हें सुनना तो चाहिए ही।'